Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या होती हैं स्टॉक बॉल? कैसे की जाती है ये गेंद और कौन सा गेंदबाज है इसमें माहिर

किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे जरुरी होता है, कि वह अपनी स्टॉक बॉल का ही ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करे, ताकि  वह अपने बेसिस्क्स के साथ ही अपनी टीम के लिए अच्छा योगदान दे पाये. शायद आप में से कुछ लोगो को पता नहीं होगा, कि स्टॉक बॉल क्या होती हैं और इसे एक गेंदबाज कैसे करता हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में स्टॉक बॉल के बारे में ही जानकारी देंगे.

क्या होती हैं स्टॉक बॉल?

स्टॉक बॉल एक ऐसी गेंद होती है, जिसे एक गेंदबाज नियमित रूप से इस्तेमाल करता है. एक गेंदबाज की विशेष और पसंदीदा गेद को ही स्टॉक बल्ला कहा जाता है.

क्या होती स्टॉक बॉल की बेसिक गेंदे ?

आपकों बता दें, कि स्टॉक बॉल की बेसिक गेंदे मुख्य तौर पर चार तरह की होती है. एक ऑफ़ स्पिनर की स्टॉक बॉल ऑफ़ स्पिन होती हैं. वहीं एक लेग स्पिनर की स्टॉक बॉल लेग स्पिन होती है.

बता दें, कि जब किसी तेज गेंदबाज की गेंद विकेट पर पड़ने के बाद मूव करे (या दिशा बदले) तो उस गेंद को स्विंग गेंदबाजी कहा जाता है. स्विंग गेंदबाज विकेट के दोनों तरफ गेंद को स्विंग करा सकता है.

जो तेज गेंदबाज आउट स्विंगर होता है, उसकी स्टॉक गेंद आउट स्विंग होती है. वहीं जो तेज गेंदबाज इन स्विंगर होता है, उसकी स्टॉक गेंद इन स्विंग होती है.

कौन से खिलाड़ी अपनी स्टॉक बॉल करने में है माहिर ?

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन अधिकतर अपनी आउटस्विंगर पर ही भरोसा करते हैं, इसलिए उन्हें लेकर कहा जा सकता है. वह अपनी स्टॉक बॉल पर माहिर है.

भारत के रविचंद्रन अश्विन भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी स्टॉक बॉल पर ही ज्यादा भरोसा करते हैं और लगातार ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी करते हैं.

स्टॉक बॉल का सबसे अच्छा उदहारण इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज टायमल मिल्स से मिलता है. वह अपनी अधिकतर गेंदे धीमी गति की रखते हैं, इसलिए उनकी स्टॉक बॉल धीमी गति की गेंदबाजी ही हैं.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी अपनी स्टॉक गेंद पर काफी भरोसा करते थे और लगातार उसी गेंद पर निर्भर रहते थे.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post क्या होती हैं स्टॉक बॉल? कैसे की जाती है ये गेंद और कौन सा गेंदबाज है इसमें माहिर appeared first on Sportzwiki.