Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईशांत शर्मा ने महेन्द्र सिंह धोनी को दिया अपने लंबे करियर का श्रेय, कहा धोनी की वजह से अब तक हूँ टीम का हिस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने ना केवल अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को उस जगह पहुंचाया है, जिसकी अपनी ही एक अलग बात है। साथ ही साथ एमएस धोनी के कप्तानी कार्यकाल के दौरान कई खिलाड़ियों को अपने करियर में आगे बढ़ने का भी मौका मिला।

ईशांत शर्मा ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कही बड़ी बात

इन खिलाड़ियों में भारतीय टेस्ट टीम की गेंदबाजी ब्रिगेड के अगुआ ईशांत शर्मा भी रहे हैं। ईशांत शर्मा फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम की गेंदबाजी ब्रिगेड की जान हैं। जिन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ishant Sharma not in the 13-member Indian squad for the Sydney Test

ईशांत शर्मा ने दो टूक महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में कह दिया कि धोनी ने उन्हें कई बार टीम से बाहर जाने से बचाया। ईशांत शर्मा ने आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए ये सभी बाते की।

ईशांत ने कहा धोनी भाई ने मुझे बचाया कई बार टीम से बाहर होने से

ईशांत ने कहा कि

माही भाई ने मुझे कई बार ड्रॉप होने से बचाया। उन्होंने मुझे सपोर्ट किया। हां, अब टीम का सीनियर खिलाड़ी होने के नाते विराट मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि मुझे पता है कि आप थके हुए हैं, लेकिन एक सीनियर सदस्य होने के रूप में आपको ये टीम के लिए करना होगा।

शर्मा ने कहा कि

पहले सिर्फ मैं अच्छी गेंदबाजी करना चाहता था, लेकिन अब मैं प्रदर्शन करना चाहता हूं और विकेट लेना चाहता हूं। केवल विकेट ही धारणा को बदल सकती है।हां, धारणा एक बहुत बड़ा पार्ट निभाता है जो खिलाड़ियों के साथ काम कर रहा होता है। मुझे नहीं पता कि ये कहां से आता है। मैं बहुत सी चीजों के बारे में नहीं सोचता।”

अच्छा प्रदर्शन कर विश्व कप में बनानी है जगह

आगे ईशांत शर्मा ने कहा कि

मैं इसे एक मौके के रूप में लेता हूं और अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं, तो मैं विश्व कप टीम में दावा करने की स्थिति में रहूंगा।”

सीमित ओवर की टीम में जगह को लेकर ईशांत ने कहा कि

“ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस बारे में किसी से भी बात नहीं करनी चाहिए कि मेरे पास कहां कमी है।”

काउंटी क्रिकेट में जैसन गिलेस्पी ने की काफी मदद

ईशांत शर्मा ने कहा कि मुझे लगता है कि

“काउंटी ने मेरी बहुत मदद की है, क्योंकि ये बहुत थका देने वाला था। महज  16 दिनों में 300 ओवर गेंदबाजी करते हुए मैंने चार मैच खेले। लेकिन इससे खेल पर काफी नियंत्रण हुआ। जैसन गिलेस्पी ने मुझे आत्मविश्वास दिया। वो हमेशा सपोर्टिव रहे और मुझे आजादी दी। मैं सिर्फ दो महीनों के लिए वहां था, इसलिए कोई तकनीक बदलाव नहीं हुआ।”

Australia aim to win Test series: Ishant

ड्यूक और कूकाबुरा के बारे में ईशांत ने बतायी ये बात

ड्यूक और कूकाबुरा गेंद को लेकर ईशांत शर्मा ने कहा कि

मुझे लगता है कि ये अच्छी बात है, क्योंकि ड्यूक गेंद में गेंदबाजों के पास कुछ होता है। कूकाबुरा गेंद के पास गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है और मुझे लगता है कि ये एक कारण है कि टेस्ट क्रिकेट में कमी आई है।”

“अगर बल्लेबाज हर समय हावी रहता है तो ये मदद नहीं करता है। मुझे लगता है कि ड्यूक गेंद के साथ समस्या है कि ये कूकाबुरा की तरह कई गेंदों को नहीं बना सकता है, क्योंकि ये हाथ से बनी होती है। आप कूकाबुरा के साथ वो चीजें नहीं कर सकते लेकिन आप ड्यूक गेंद के साथ कर सकते हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post ईशांत शर्मा ने महेन्द्र सिंह धोनी को दिया अपने लंबे करियर का श्रेय, कहा धोनी की वजह से अब तक हूँ टीम का हिस्सा appeared first on Sportzwiki.