पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम में नंबर चार पर बल्लेबाजी की समस्या हल नहीं हो पाई है. इसको लेकर क्रिकेट के दिग्गजों ने तरह- तरह के कयास लगाए हैं. पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम में ये बहुत बड़ी समस्या रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप से पहले हुई आखिरी सीरीज में भी यही समस्या बरकरार रही थी.

सभी टीमें विश्वकप की तैयारियों में जुटी हुई हैं, तो वहीं टीम इंडिया की नंबर चार की समस्या जस की तस बनी हुई है. हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कप्तान विराट कोहली ने इस नंबर 4 के लिए रायडू को परफेक्ट बल्लेबाज बताया था.
लेकिन रायडू भी प्रर्दशन में निरंतरता नहीं दिखा सके, जिस कारण नंबर चार की समस्या भारतीय़ टीम के लिए बनी हुई है. इस बीच नंबर चार को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जिस नाम को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा है, उस नाम को सुनकर आप चौंक जाएंगे. सौरव गांगुली के अनुसार नंबर चार पर चेतेश्वर पुजारा को बल्लेबाजी करनी चाहिए.

सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा
”देखिए, मैं कुछ ऐसा बोलने वाला हूं जिस पर शायद कई दर्शकों को विश्वास न हो और हो सकता है कई लोग मेरे इस सुझाव पर हँसे. पर मुझे लगता है कि एकदिवसीय मैचों में चेतेश्वर पुजारा को चार नंबर पर टीम को बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहिए”

गांगुली ने आगे बातचीत के दौरान कहा कि
“मैं जो दावा करने जा रहा हूं, उसको सुनकर कई लोग चौंक जाएंगे, लेकिन अगर अब एक क्वालिटी बल्लेबाज को चुनने जाते हैं तो उसमें पुजारा जैसा बल्लेबाज ही उस जगह को भर सकता है”
दरअसल पिछले कई मैचों में देखा गया है कि नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त खिलाड़ी का चयन नहीं हो पा रहा है. नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए पिछले कई महीनों से बल्लेबाज अपने आपको सेट नहीं कर पा रहा है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पांच साल से वनडे टीम से बाहर इस बल्लेबाज को सौरव गांगुली ने बताया नंबर चार का प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.