Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में विराट कोहली ने रच दिया ये कीर्तिमान

खेल डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को भले ही आईपीएल के 12वें संस्करण के अपने दूसरे मुकाबले में भी मुम्बई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में उसके कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 46 रन की पारी खेली।

मुम्बई इंडियंस को मिला ये तूफानी तेज गेंदबाज, बुमराह और मलिंगा के साथ जमाएगा जोड़ी

इस दौरान उन्होंने अपने नाम आईपीएल में सबसे तेज पांच हजार रन बनाने की उपलब्धि दर्ज करवा ली है। विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के 165 मैचों की 157वीं पारी में अपने पांच हजार रन पूरे किए।

इस मामले में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना का कीर्तिमान ध्वस्त किया। रैना ने आईपीएल-12 के उद्घाटन मैच में अपने पांच हजार रन पूरे किए थे। यह उनकी 177 मैचों की 173 पारी थी। अब उनके आईपीएल में 34.24 की औसत से 5034 रन हो गए हैं।

विराट कोहली के नाम आईपीएल करियर में चार शतक और 34 अर्धशतक हैं। इनका इस भारतीय टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 113 रन रहा है। हालांकि एबी डिविलियर्स केवल एक रन से ही चार हजार का मुकाम हासिल करने से चूक गए।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा 175 मैचों की 170 पारियों में 4555 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 रन रहा है। वहीं गौतम गंभीर (4217) चौथे, रॉबिन उथप्पा (4188) पांचवें, शिखर धवन (4152) छठे, डेविड वार्नर (4099) सातवें, क्रिस गेल (4093) आठवें, पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (4048) नौवें और एबी डिविलियर्स (3999) दसवें नम्बर पर है।

मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 187 रन बनाए। इसके जवाब में बेंगलुरू टीम पांच विकेट पर 181 रन ही बना सकी। बेंगलुरू की ओर से एबी डिविलियर्स ने 41 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की सहायता से नाबाद 70 रन बनाए।