Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरेश रैना ने बताया किस नंबर पर बल्लेबाजी करें महेंद्र सिंह धोनी

साल 2019 में महेंद्र सिंह धोनी एक अलग ही रूप में नजर आए हैं. पिछली साल खराब फॉर्म से जुझ रहा ये खिलाड़ी इस साल शानदार फॉर्म में है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी सरजमीं पर इस खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज मिला था. अब सुरेश रैना ने इस खिलाड़ी के लिए बड़ी बात कही है.

इस नंबर पर बल्लेबाजी करे धोनी 

आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. रैना चेन्नई के लिए एक बार फिर खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

उन्होंने कहा,

“धोनी के लिए, बल्लेबाजी के लिए सबसे बेहतरीन क्रम पांच या छह नंबर होगी. वह क्रिकेट को बेहतरीन तरीके से समझते हैं. और पिछले कुछ सालों से इस खिलाड़ी का अनुभव टीम को कई मौके पर जीत दिलाती रही है. जरूरत पड़ने पर वह एक पारी का निर्माण कर सकते हैं और अपने कौशल से उस पारी की वजह से भारत को मैच में जीत दिला सकते हैं”

5 या 6 नंबर पर टीम को धोनी की जरूरत 

धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रही सीरीज में पहले मैच में केदार जाधव के साथ बेहतरीन साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई थी.

उन्होंने आगे कहा,

“भारत की 2011 विश्व कप टीम के सदस्य रैना ने कहा कि नंबर तीन या चार अच्छा होना चाहिए कोहली जैसे खिलाड़ियों के लिए. अगर शीर्ष क्रम जल्दी से गिर जाता है, तो हमें कोहली जैसे किसी बल्लेबाज को आखिरी में  जरूरत है और वो धोनी हैं. जिनके पास अनुभव और आखिरी में रन बनाने की काबिलियत भी है”

मेरे लिए सबसे संतुलित टीम विश्व कप जीतेगी

भारतीय टीम के इस बल्लेबाज ने कहा कि जो टीम सबसे संतुलित रहेगी विश्व कप उसी टीम का होगा.

“मेरे लिए सबसे संतुलित टीम विश्व कप जीतेगी,इंग्लैंड में स्थिति तेज गेंदबाजों के लिए सहायक है.लेकिन हाल के वर्षों में हमने देखा है कि स्पिनरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछले साल जब मैं आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहा था”

“हमारे कलाई के स्पिनरों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया. टीम इंडिया इस संबंध में युवाओं और अनुभव का एक शानदार मिश्रण है हमारे पास एक ऐसा तेज आक्रमण है. जो सभी परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी कर सकता है”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सुरेश रैना ने बताया किस नंबर पर बल्लेबाजी करें महेंद्र सिंह धोनी appeared first on Sportzwiki.