Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किंग्स इलेवन पंजाब की प्रायोजक बनी बागेश्री लेक सिटी

नई दिल्ली, 11 मार्च: बिजल मेहता की कम्पनी बागेश्री लेक सिटी, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की मुख्य प्रायोजक होगी। बागेश्री लेक सिटी गुजरात के गांधीधाम की सबसे बड़ी परियोजना हो सकती है।

बिजल ने कहा, “यह परियोजना मेरा सपना रही है। किंग्स इलेवन पंजाब का प्रायोजक होने इसे और बड़ा बनाता है। मैं हमेशा से क्रिकेट प्रशंसक रहा हूं और मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि एक दिन मेरी कम्पनी एक क्रिकेट टीम की प्रायोजक बनेगी।”

उन्होंने कहा, “आईपीएल बहुत बड़ा है, केवल भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी। मेरा मकसद देशभर में बागेश्री ग्रुप का नाम फैलाना है और इसे पूरा करने के लिए यह एक बहुत बड़ा कदम है।”

बागेश्री ग्रुप ने मुंबई में 22,000 स्क्वायर फीट की जमीन ली है जहां वह 2020 तक एक 360 डिग्री प्रोडक्शन हाउस खोलेगी।

The post किंग्स इलेवन पंजाब की प्रायोजक बनी बागेश्री लेक सिटी appeared first on Sportzwiki.