Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने किया खुलासा- आखिरी ओवर विजय शंकर को ही क्यों दिया ?

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच भारत ने 8 रन से जीतकर सीरीज 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आपको बता दें, भारत ने यह मैच कप्तान विराट कोहली के 40वें वनडे इंटरनेशनल शतक और विजय शंकर के आखिरी निर्णायक ओवर की बदौलत जीता। कोहली के 40वें वनडे शतक और विजय शंकर के आखिरी ओवर की तरफ तारीफ हो रही है।

आपको बता दें, मेहमान टीम को मैच के आखिरी ओवर (50 वें ) में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे और उनके हाथ में सिर्फ दो विकेट थे। विजय शंकर ने अपने ओवर में मात्र 2 रन ही दिए और मार्कस स्टोइनिस-एडम जाम्पा को आउट कर भारत को 8 रन से रोमांचक जीत दिलाई। लेकिन सवाल ये है कि कप्तान विराट कोहली ने विजय शंकर से ही आखिरी ओवर क्यों करवाया?

इसका खुलासा विराट ने चहल टीवी पर किया है। मैच जीतने के बाद जब युजवेंद्र चहल ने कप्तान विराट कोहली से पूछा कि आखिरी ओवर में केदार जाधव को न चुन कर विजय शंकर को चुना। इस सवाल के जवाब में कोहली ने कहा, 'अगर आखिरी ओवर में स्पिनर की गेंद रडार में आ जाए तो स्टेप आउट करके छक्का मारना आसान हो जाता है।' कोहली ने आगे कहा, 'उस समय तेज गेंदबाज के लिए थोडा रिवर्स स्विंग हो रहा है था, इसलिए मुझे उम्मीद थी कि विजय की गेंद भी थोड़ी बहुत रिवर्स स्विंग होगी। मुझे लगा अगर विजय गेंद अच्छी जगह पर डालेगा तो बॉल थोड़ी भी स्विंग के साथ मिस हो सकती है जो पहली ही गेंद पर देखने को मिला।' विराट ने विजय को बधाई देते हुए कहा, 'मैं खास तौर पर बधाई देना चाहूंगा, क्योंकि उसने जैसी बैटिंग की और आखिरी ओवर में जो किया उसके लिए मानसिक रूप से बहुत मजबूत होना चाहिए।' बता दें, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े:-

रविंद्र जडेजा का थ्रो देख विराट भी हुए हैरान, वीडियो में देखें रिएक्शन

विश्व कप से पहले शिखर धवन की खराब फॉर्म के चलते उठ रहे है सवाल

आज वनडे क्रिकेट इतिहास की 500वीं जीत के लिए तैयार है विराट सेना



Herald