Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अम्बाती रायडू ने बताया किस नंबर पर बल्लेबाजी करना करते हैं पसंद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में मध्यक्रम के बल्लेबाज अम्बाती रायडू भी खेल रहे हैं. इस मैच के शुरू होने से पहले अम्बाती रायडू ने हर्षा भोगले को एक इंटरव्यू दिया. जिसमे उन्होंने कई रोचक बातें कही है.

हर्षा भोगले : क्या आप नंबर-4 पर बल्लेबाजी से खुश हैं?

अम्बाती रायडू : हां, अगर मुझसे पूछे, तो मैं किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार हूँ, लेकिन नंबर-4 सबसे अच्छा है.

हर्षा भोगले : आप सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नंबर-5 पर क्यों बल्लेबाजी कर रहे थे?

अम्बाती रायडू : ऐसा कुछ नहीं, हम अपनी टीम की परिस्थितियों को समझते हैं. मुझे और हमारे टीम मैनेजमेंट को लगता है. नंबर-5 पर खेलने से मैं टीम को अधिक बैलेंस दे पाउँगा, इसलिए मैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नंबर-5 पर बल्लेबाजी कर रहा था.

हर्षा भोगले : क्या हर क्रम में खेलने के लिए अलग-अलग आप्रोच चाहिए होती हैं?

अम्बाती रायडू : हां, बिल्कुल अगर आप अगल-अलग नंबर पर खेलते है, तो आपकी सोच भी अलग होती है. हर क्रम में खेलने के लिए एक अलग अप्रोच चाहिए. हालाँकि, मुझे काफी अनुभव हो चूका है. मैंने इतने सालों तक कई तरह की क्रिकेट में कई नंबर पर बल्लेबाजी की है, इसलिए मैं सिर्फ टीम की जरुरत के बारे में सोचता हूँ और टीम को जिस नंबर पर मेरी जरुरत हैं उस नंबर पर खेलने को तैयार रहता हूँ.

हर्षा भोगले : आपने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं, मुश्किल समय से आप कैसे निकले हैं?

अम्बाती रायडू : हां मैने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं, लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण है, कि मैं हमेशा अपने खेल पर ध्यान केन्द्रित करू और जब टीम में नहीं हूँ, तो कड़ी मेहनत करके वापसी की कोशिश करू.

हर्षा भोगले : वेलिंगटन में आपने 90 रन की शानदार पारी खेली. इस पारी के बाद कहा जा रहा हैं, कि आपका विश्व कप में स्थान पक्का हैं, तो आप इस पारी एक बारे में क्या कहना चाहेंगे.

अम्बाती रायडू : उससे पहले हम हैमिल्टन में बुरी तरह हारे थे. जिससे हम सभी काफी दुखी थे. मध्यक्रम पर भी काफी सवाल उठ रहे थे, इसलिए हमारा मध्यक्रम रन बनाना चाहता था. हमारे मध्यक्रम ने वेलिंगटन में रन बनाये. जिससे हम सभी को काफी ख़ुशी हूँ. मैं काफी खुश था, कि टीम की जीत में योगदान दे पाया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अम्बाती रायडू ने बताया किस नंबर पर बल्लेबाजी करना करते हैं पसंद appeared first on Sportzwiki.