आईसीसी विश्व कप 2019 इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा. इसके लिए सभी टीमों ने जोरदार तैयारी शुरु कर दी है. इसको लेकर सभी टीम अपने मुख्य खिलाड़ियों पर फोकस कर रही है, जो इस समय आईपीएल खेल रहे है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ड ब्राड का मानना हैं कि इस बार टीम के पास पहली विश्व कप ट्रॉफी अर्जित करने के लिए अच्छा मौका है, इस मौके को टीम भुनाने की कोशिश करेगी.

इंग्लैंड वनडे टीम रैंकिंग में नंबर 1 रैंकिंग वाली टीम है और ट्रॉफी जीतने वाली पसंदीदा टीमों में से एक है. पिछले विश्व कप 2015 में इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली टीम को क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश की टीम ने हराकर टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया था. नए ईसीबी निदेशक एंड्रयू बुश और मॉर्गन के नेतृत्व में इंग्लैंड की इसके बाद सुधार हुआ था.
स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि इस बार टीम के पास ट्राफी उठाने का सुनहरा मौकाः
इंग्लैंड 30 मई को केनिंग्टन ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेगा आईसीसी कार्यक्रम का आगाज करेगा. बता दें कि इंग्लैंड की टीम तीन बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है.
ब्रॉड ने कहा,
“हम अब कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हम सभी को शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं।” इंग्लैंड के लिए, विश्व कप जीतने का हमारा सबसे अच्छा मौका है.”

इंग्लैंड की टीम में इस समय जेसन रॉय, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, इयोन मॉर्गन, स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे खिलाड़ी मौजूद है जो अकेले दम पर ही टीम को जीत दर्ज करा सकते हैं.
इंग्लिंश टीम द्वारा पिछले कई वर्षो में एकदिवसीट क्रिकेट में रिकार्ड स्थापित किए है. जिसमें 481 रन पर 6 विकेट का भी रिकार्ड मौजूद है. जो इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था. इंग्लैंड की टीम में बिग हिटर हैं, जो टीम को संतुलन प्रदान करते है. टीम में आलराउंडर्स की भूमिका टीम को और मजबूती प्रदान करती है.

ब्राड ने आगे कहा, कि
“अगर आप सफल टीमों के बारे में बात करते हैं, तो ये मायने रखता है कि आपने अभी तक कितनी ट्रॉफी जीती है, इस मायने में देखा जाए तो इंग्लैेड की टीम अभी तक फेल ही नजर आई है, इस रिकार्ड को सुधारने के लिए वह जुटे हुए हैं.”
The post स्टुअर्ड ब्रॉड ने इस टीम को बताया मौजूदा समय की सबसे मजबूत टीम, कहा विश्वकप जीतना तय appeared first on Sportzwiki.