Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा कारनामा, सचिन और गांगुली के क्लब में हुए शामिल

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस साल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये चार वनडे मैचों में उन्होंने चार अर्धशतक ठोके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस पारियों की वजह से भारत को जीत भी दिलाई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद वनडे में भी उन्होंने मुश्किल परिस्थति में अच्छी बल्लेबाजी की थी।

बड़ा मुकाम हासिल किया

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने लिस्ट ए करियर में 13 हजार रह पूरे कर लिए हैं। धोनी ने अपना लिस्ट ए डेब्यू 1999/00 के घरेलू सीजन में किया था। अभी तक धोनी ने 412 मैच खेले हैं।

उन्होंने इन मैचों में 50.79 की शानदार औसत से 13054 रन बनाये हैं। इसमें उनके बल्ले से 17 शतक और 85 अर्धशतक निकले थे। धोनी लिस्ट ए क्रिकेट में यह मुकाम छूने वाले दुनिया के 36वें बल्लेबाज हैं।

तीन भारतीय कर चुके कारनामा

महेंद्र सिंह धोनी लिस्ट ए क्रिकेट में 13 हजार रन बनाये वाले भारतीय टीम के चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली या कारनामा कर चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर ने 21999 लिस्ट ए रन बनाये थे। इसमें 18 हजार से ज्यादा रन उन्होंने वनडे मैचों में ही बनाये हैं। उसके बाद भारतीय बल्लेबाजों में इस सूची में सौरव गांगुली और फिर राहुल द्रविड़ का नाम आता है।

इंग्लैंड का बल्लेबाज पहले नंबर पर

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व को इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ग्राहम गूच के नाम दर्ज है। उन्होंने 613 मैच में 22211 रन बनाये हैं। उसके नाम 44 शतक और 139 अर्धशतक दर्ज है।

वर्तमान में क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर हैं। वहीं वेस्टइंडीज के धुरंधर क्रिस गेल एक्टिव खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी का करियर अंतिम दौर में है और इसी वजह से उनका आंकड़ा ज्यादा ऊपर जाने की उम्मीद नहीं दिख रही।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा कारनामा, सचिन और गांगुली के क्लब में हुए शामिल appeared first on Sportzwiki.