Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आंकड़ों से समझें, क्यों रोहित शर्मा और शिखर धवन की फॉर्म भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। धवन ने एशिया कप के बाद वनडे क्रिकेट में सिर्फ दो अर्धशतक बनाये हैं और रोहित शर्मा का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच से खामोश है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वर्तमान सीरीज के पहले तीन मैचों में दोनों का बल्ला पूरी तरह शांत रहा है।

पिछला रिकॉर्ड शानदार

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 से एक साथ भारतीय पारी की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को कई यादगार जीत दिलाई है। भारत की पूरी बल्लेबाजी विराट कोहली के साथ रोहित और धवन के आसपास घुमती थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2013, आईसीसी विश्व कप 2015 और चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जैसे बड़े टूर्नामेंट में धवन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे वहीं रोहित इस तीन मौकों पर दूसरे स्थान पर थे।

पिछले तीन सालों में योगदान

रोहित शर्मा के रनों के योगदान की बात करें तो 2016 में रोहित ने टीम के रन में करीब 20%, 2017 में करीब 24% और 2018 में 22% का योगदान दिया था। वहीं इस साल यह सिर्फ 15% ही है।

शिखर धवन की बात करें तो उन्होंने 2016 में टीम के कुल रन में करीब 18% का योगदान दिया था, 2017 में यह आंकड़ा करीब 17% का था वहीं 2018 में उनका योगदान 19% का था। वहीं 2018 की बात करें तो यह 10% पर आ गया है।

साझेदारी में भी फ्लॉप

रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी वनडे क्रिकेट की सबसे सफल सलामी जोड़ी में गिनी जाती है। दोनों ने पिछले तीन सालों में हार साल 45 से ज्यादा की औसत से साझेदारी बनाई थी वहीं इस साल दोनों ने सिर्फ 31 की औसत से रन जोड़े हैं।

विश्व कप से पहले भारत को सिर्फ दो वनडे मैच खेलने हैं और इसमें केएल राहुल को भी आजमाना है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हालाँकि, इसके पास फॉर्म पाने के लिए आईपीएल अच्छा प्लेटफार्म साबित हो सकता है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आंकड़ों से समझें, क्यों रोहित शर्मा और शिखर धवन की फॉर्म भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता appeared first on Sportzwiki.