भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज चल रही है. पहले दो मैच में भारतीय टीम ने रविन्द्र जडेजा को मौका दिया. विश्व कप को देखते हुए इस खिलाड़ी को लगातार मौके मिल रहे हैं. ताकि ये खिलाड़ी खुद को साबित कर सके. इस सीरीज के पहले वो टीम का हिस्सा नहीं थे. हार्दिक पांड्या इस सीरीज में टीम का हिस्सा थे.
लेकिन पांड्या को चोट लगने की वजह से इस खिलाड़ी को टीम में मौका मिला. विश्व कप से पहले भारतीय टीम ये आखिरी सीरीज खेल रही है. इसके बाद टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलना है.
जडेजा के लिए अजय जडेजा ने कही ये बात

एशिया कप में जैसे ही इस खिलाड़ी ने वापसी करी अपने पहले ही मैच में इन्होंने मैन ऑफ़ द मैच का खिताब अपने नाम किया था.
अजय जडेजा ने कहा,
“जबसे इस खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में वापसी की है. इन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया है. कई मैचों में मैन ऑफ़ द मैच भी रहे हैं. सबसे ज्यादा मैं इनके फील्डिंग से प्रभावित हूँ. गेंदबाजी भी ये शानदार करते हैं. एक चीज जिसमे इस खिलाड़ी को काम करना है.
“वो इनकी बल्लेबाजी है.अगर इस समय भारतीय टीम में सबसे बेहतरीन 7 नंबर के बल्लेबाज की बात करें तो जडेजा सबसे बेहतरीन हैं.”
टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं

जडेजा इस समय टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. क्योंकि इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के बाद भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलेगा. भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज के बाद आईपीएल का हिस्सा होंगे.
उन्होंने आगे कहा,
“इस खिलाड़ी के घरेलू क्रिकेट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने दो या तीन तिहरा शतक लगाया है. अभी इन बातों की कोई जरूरत नहीं. नंबर सात पर बल्लेबाजी करने के लिए ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो इस नंबर पर आकर तेज बल्लेबाजी करे.”

“उन्होंने ऐसा किया भी है. वो सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. इस वजह से ये खिलाड़ी विश्व कप के लिए मेरे टीम का 12 वां खिलाड़ी है”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अजय जडेजा ने कहा नंबर सात पर इस भारतीय बल्लेबाज से बेहतर कोई और नहीं appeared first on Sportzwiki.