Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मिली हार का बाद रोहित शर्मा के नाम जुड़ा आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल हमेशा से ही बल्लेबाजो की लीग मानी जाती है. आईपीएल के दर्शक भी चाहते हैं, कि मैच में रनों की बारिश हो और बल्लेबाज ढेर सारे चौके और छक्के जड़े. इस कारण हमारे सभी पसंदीदा खिलाड़ी रनों के साथ ही साथ रिकॉर्ड भी बनाते रहते है.पर अभी हाल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम कुछ एसा रिकॉर्ड जुड़ा की वैसा रिकॉर्ड कोई भी बल्लेबाज अपने रिकॉर्ड लिस्ट में नहीं चाहेगा.

आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं रोहित शर्मा

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए विश्व में जाने जाते है. रोहित के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज है पर एक रिकॉर्ड ऐसे भी हैं, जिसको रोहित शर्मा कभी भी नहीं बनाना चाहते होंगे.

यहाँ हम बात कर रहे है सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजो के बारे में. इस लिस्ट में अब रोहित शर्मा गौतम गंभीर और मनीष पांडे के साथ सबसे ऊपर पहुंच गये हैं.

  1. मनीष पांडे : 111 पारियाँ, 12 शून्य

  2. पार्थिव पटेल : 125 पारियाँ, 12 शून्य

  3. गौतम गंभीर : 152 पारियाँ, 12 शून्य

      4 .रोहित शर्मा : 171 पारियाँ, 12 शून्य

अंबति रायडू और अजिंक्य रहाणे भी हैं इस लिस्ट में

इस आनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में राजस्थान के कप्तान अंजिक्य रहाणे और चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज अंबाती रायडू का भी नाम है. ये दोनों बल्लेबाज अभी तो 10-10 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं.

रोहित शर्मा ने अभी तक आईपीएल में 4587 रन बना कर सबसे ज्यादा आईपीएल रन बनाने वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, तो वही गौतम गंभीर भी 4217 रनों के साथ इस लिस्ट में नंबर 4 पर है. हालाँकि गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मिली हार का बाद रोहित शर्मा के नाम जुड़ा आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.