Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हम खेलना चाहते है पाकिस्तान से, क्यों दे उन्हें फ्री के दो पॉइंट : कुलदीप यादव

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2019 में एक लीग मैच होना है. यह मैच 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में होना है. हालाँकि, यह मुकाबला विवादों में आ गया है. पुलवामा हमले के कारण भारतीय क्रिकेट प्रशंसक और भारतीय सरकार नहीं चाहते हैं, कि भारतीय टीम इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेले, इसलिए भारतीय टीम इस मैच से बायकॉट भी कर सकती हैं, इसी बीच इस मैच को लेकर कुलदीप यादव ने भी अपनी राय रखी हैं.

एंकर : विश्व कप के लिए आप क्या ख़ास तैयारी करेंगे?

कुलदीप : इंग्लैंड में अपने पहले दौरे से मैंने बहुत कुछ सीखा. विश्व कप में बहुत ज्यादा कुछ ट्राई नहीं करूँगा, सिर्फ अपने बेसिक्स को ध्यान में रखूँगा. आईपीएल और विश्व कप के बाद जो गैप है. उस दौरान मैं खूद की तैयारी करूँगा और उम्मीद करता हूँ, कि जैसे मैंने पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया था. उसी तरह विश्व कप में भी परेशान करू.

एंकर : आजकल लोअर आर्डर के खिलाड़ियों के लिए बल्लेबाजी बहुत महत्वपूर्ण हो गई है. क्या आप भी इस पर काम कर रहे हैं?

कुलदीप : हां, मैं अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहा हूँ, मैं नेट्स पर बल्लेबाजी कोच संजय बांगर से बल्लेबाजी के टिप्स ले रहा हूँ. मैने घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी में अच्छा किया है, इसलिए मैं इसे इंटरनेशल क्रिकेट में भी अच्छे बल्लेबाजी करना चाहता हूँ, और खुद की बल्लेबाजी को बेहतर करना चाहता हूँ.

एंकर : कुछ लोग कह रहे है, कि पाकिस्तान से खेलना चाहिए और कुछ कह रहे है, कि नहीं खेलना चाहिए, आप क्या कहेंगे इस बारे में?

कुलदीप : क्रिकेटर चाहता है, कि हमेशा खेले, हम उन्हें मुफ्त के 2 पॉइंट क्यों दे? हालाँकि, हम बीसीसीआई और सरकार के निर्णय के साथ ही जाना चाहेंगे, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर हम खेलने चाहते है, हम पाकिस्तान को फ्री में 2 पॉइंट नहीं देना चाहते हैं. विश्व कप में वह 2 पॉइंट हमारे लिए काफी अहम होंगे.

एंकर : सेना की टोपी पहनकर कैसा लगा?

कुलदीप : सेना की टोपी पहनकर बहुत गर्व महसूस हुआ था.

एंकर : विराट कोहली ने कहा है, कि वह अगर वह विश्व कप जीते, तो टी-शर्ट उतारकर ऑक्स्फ़र्ड स्ट्रीट पर दौड़ेंगे, तो क्या आप भी उनके साथ दौड़ेंगे?

कुलदीप : हां, मैं उन्हें जरुर फाँलों करूँगा. जैसा वह करेंगे, वैसा-वैसा हम भी जरुर करेंगे. बस आप लोगो की दुआ चाहिए, कि हम विश्व कप जीते.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हम खेलना चाहते है पाकिस्तान से, क्यों दे उन्हें फ्री के दो पॉइंट : कुलदीप यादव appeared first on Sportzwiki.