Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- हार्दिक पंड्या ने लगाया महेंद्र सिंह धोनी स्टाइल में हेलीकॉप्टर शॉट

भारतीय़ टीम के आलराउंडर और टीम के रीढ़ की हड़्डी माने जाने वाले खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोट ठीक होने के बाद मैदान में वापस आ गए है. वह आस्ट्रेलिया के फिलाफ वनडे सीरीज से पहले लोअर बैक इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे थे, अब वो इस चोट से उबर कर मैदान में वापसी कर चुके हैं और आईपीएल खेलते नजर आएंगे.

चोट ठीक होने के बाद हार्दिक ने आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस टीम का कैम्प ज्वाइन किया है. वह इस समय नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं.

हार्दिक ने लगाया हेलीकाप्टर शाॅट-

हार्दिक पंड्या ने अभ्यास के दौरान की एक वीडियो पोस्ट की है. जिसमें वह हेलीकॉप्टर शॉट लगाते दिख रहे हैं. इस वीडियो के माध्यम से हार्दिक यह भी पूछते हुए नजर आ रहे हैं, कि बताइये इस शाॅट के लिए किसने प्रोत्साहित किया होगा.

पंड्या ने बेहद शानदार तरीके से यह शॉट खेला है. गौरतलब है कि क्रिकेट की दुनिया में हेलीकॉप्टर शॉट को महेंद्र सिंह धोनी लेकर आए थे. यह यॉर्कर गेंद पर न सिर्फ अच्छा शॉट है, बल्कि गेंद छः रनों के लिए भी जाती है.

बता दें कि हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पर ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान एक टीवी शो पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देने पर बीसीसीआई ने कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया था. लेकिन कुछ दिनों बाद ही इनकी टीम में वापसी हो गई थी. हार्दिक के साथ-साथ के एल राहुल को भी बीसीसीआई ने निलंबित किया था.

हार्दिक ने भारत के लिए अभी तक कुल 11 टेस्ट, 45 वनडे और 38 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने भारतीय टीम की ओर से पहला मैच साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच खेला था.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो- हार्दिक पंड्या ने लगाया महेंद्र सिंह धोनी स्टाइल में हेलीकॉप्टर शॉट appeared first on Sportzwiki.