Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पूर्व कप्तान ने विराट कोहली को बताया टीम का अधूरा कप्तान, धोनी आज भी आधे कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क।भारतीय क्रिकेट टीम में इस समय कप्तान के रूप में विराट कोहली की हर कोई तारीफ करने में लगा है। सभी लोगों को ​लगता है की विराट कोहली इस समय दुनिया कें नंबर एक कप्तान बन चुके हैं और उनकी कप्तानी के आगे पूर्व कप्तान या वर्तमान कप्तान उनसे पीछे है। लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट टीम का अधूरा कप्तान बताया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने महेंद्र सिंह धोनी को आज भी टीम का आधा कप्तान बताया है।

बेदी ने कहा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में विराट कोहली को देखकर लग रहा था की धोनी के नहीं होने से वह मैदान पर थोड़े असहज नजर आ रहे थे। धोनी को अंतिम दो मैचों के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह पंत को मौका दिया गया था। लेकिन चौथा मैच पंत की वजह से भारत के हाथ से निकला है और पंत विकेट पीछे जो खराब प्रदर्शन किया उसके कारण कोहली की आलोचना हो रहा है।

मोहाली वनेड में सभी दर्शकों के साथ विराट को भी धोनी की कमी जरूर खली होगी क्योंकि उनकी विकेट के पीछे की ​फील्डिंग के कारण वह कप्तान का आधा काम करते हैं। इस वजह से बेदी ने धोनी को टीम का आधा कप्तान बताया है। धोनी को विकेट के पीछे से इतना अच्छा ध्यान रखते है की कई बार विराट भी धोनी की सहायता लेने के लिए उनके पास चले जाते है। धोनी के मैदान पर होने से कई खिलाड़ियों को विश्ववास मिलता है की धोनी उनके साथ खड़े है।



Herald