खेल डेस्क। सौम्य सरकार (149) और कप्तान महमूदुल्लाह (146) की बड़ी शतकीय पारियों के बावजूद बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेले गए पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पारी और 52 रन से हार का सामना करना पड़ा।
पहले वनडे में जाधव और धोनी ने दिलाई भारत को जीत
न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (पांच विकेट)की घातक गेंदबाजी के सामने पहली पारी में 234 रन बनाने वाली बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 429 रन पर आल आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर रिकॉर्ड 715 रन बनाकर बांग्लादेश पर पहली पारी में 481 रन ही बढ़त हासिल की थी।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर ऐसा क्यों बोल गए भारतीय टीम के कप्तान विराट
बांग्लादेश की ओर से सौम्य सरकार और कप्तान महमूदुल्लाह ने पांचवें विकेट के लिए 235 रन की साझेदारी कर अपनी टीम की पारी की हार को टालने का भरसक प्रयाय किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुए। इन दोनों बल्लेबाजों ने एक समय अपनी टीम का स्कोर चार विकेट पर 361 रन तक पहुंचा दिया था, लेकिन इस साझेदारी के टूटते के 68 रन के भीतर पूरी टीम ऑल आउट हो गई।
Ind vs Aus: लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की हुई कमजोर शुरूआत
सौम्य सरकार ने अपनी पहली शतकीय पारी के दौरान 171 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 21 चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं कप्तान महमूदुल्लाह ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 229 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और तीन छक्के मारे। वह बांग्लादेश की दूसरी पारी में आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे।न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने 123 रन देकर पांच और टिम साउथी ने 98 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं नील वैगनर दो विकेट हासिल करने में सफल रहे।