Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsRR: राजस्थान के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, बड़ा बदलाव संभव

आईपीएल 2019 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी। गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की शानदार शुरुआत की और पहले दोनों मैच अपने नाम किये थे। वहीं राजस्थान को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद दोनों मैचों में हार मिली है। इस मैच को जीतकर वह टूर्नामेंट में अपना खाता खोलना चाहेंगे।

आईये आपको इस मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं।

शेन वॉटसन

चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत दी थी। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर उन्होंने 26 गेंद में 44 रनों की पारी खेलकर जीत की नींव रखी थी। इस मैच में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

अंबाती रायडू

विश्व कप में भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे अंबाती रायडू ने पहले मैच में समझबूझ भरी बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। इस मैच में उनके ऊपर वॉटसन के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

सुरेश रैना

मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने सीजन की शानदार शुरुआत की है। चेन्नई के पहले दोनों मैचों में पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी लेकिन उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। इस मैच में भी पिच कुछ ऐसी ही रहने की उम्मीद है और रैना से बेहतरीन पारी की उम्मीद होगी।

केदार जाधव

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पहले मैच में उन्होंने नाबाद पारी खेली तो वहीं दूसरे मैच में भी मैच को अंत तक लेकर गये थे। वहीं उन्हें इस सीजन गेंदबाजी नहीं मिली है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह यहाँ भी कमाल दिखा सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले मैच में जरूरत के मुताबिक धीमी बल्लेबाजी की थी लेकिन उनके बल्लेबाजी पर अभी भी सवाल है। धोनी ने पिछले कुछ समय से तेजी से रन नहीं बनाये हैं और इसी वजह से उनके इस प्रदर्शन पर सवाल हैं।

ड्वेन ब्रावो

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस गेंदबाज ने लगातार अंतिम ओवरों में विकेट झटके हैं। दिल्ली के खिलाफ भी उन्होंने एक ही ओवर में ऋषभ पन्त और कोलिन इनग्राम को आउट कर उनके बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। राजस्थान के पास निचले क्रम में बेन स्टोक्स जैसे बल्लेबाज हैं और ब्रावो उन्हें रोकना चाहेंगे।

रविन्द्र जडेजा

रविन्द्र जडेजा भी आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन का विश्व कप में जगह बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने पहले दोनों मैचों में अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने रन भी काफी कम दिए हैं। इस मैच में भी वह अपने इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

हरभजन सिंह

पहले मैच में भज्जी ने विराट और डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों को आउट किया था। दूसरे मैच में उन्हें भले ही विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया था। राजस्थान के बल्लेबाज अच्छी स्पिन खेलते हैं लेकिन अनुभवी भज्जी उन्हें भी परेशान कर सकते हैं।

दीपक चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के इस गेंदबाज ने पहले दोनों मैचों में लगातार चार ओवर डाल दिए थे। उन्हें इन ओवरों में भी काफी कम रन भी दिए थे। इस मैच में उन्होंने जरूरत पड़ने पर अंत में भी गेंदबाजी करनी पड़ सकती है।

मोहित शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतर सकती है। शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। इसी वजह से उन्हें सिर्फ दो ओवर की गेंदबाजी मिली थी। इस मैच में उनके जगह मोहित शर्मा को जगह मिल सकता है।

इमरान ताहिर

दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज ने आईपीएल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट चटकाए। इस मैच में वह एक बार फिर उनके ऊपर बीच के ओवरों में विकेट लेने की जिम्मेदारी होगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post CSKvsRR: राजस्थान के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, बड़ा बदलाव संभव appeared first on Sportzwiki.