Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019- पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को है पाकिस्तान के विश्व कप जीतने का भरोसा

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की उलटी गिनती शुरु हो चुकी है। विश्व कप को लेकर सबसे प्रबल दावेदार के रूप में भारत के साथ ही इंग्लैंड को ज्यादातर लोग मान रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को भी विश्व कप की फेवरेट बतायी जा रही है।

हसन अली को है पाकिस्तान के विश्व कप जीतने का भरोसा

लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की फेवरेट बताने वालों की काफी कमी है। पाकिस्तान की टीम पर अब तक को इक्के-दुक्के लोगों ने ही भरोसा जताया है।

भले ही पाकिस्तान को विश्व कप जीतने का दावेदार ना माना जा रहा हो लेकिन पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हसन अली को अपनी टीम के द्वारा विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने का पूरा भरोसा है।

इंग्लैंड में हमें है खेलने का अच्छा अनुभव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को विश्व कप के दावेदार के रूप में कोई नहीं मान रहा हो, लेकिन हसन अली पूरे विश्वास के साथ पाकिस्तान को फेवरेट बता रहे हैं।

पाक टीम के एक अहम गेंदबाज के रूप में अपना नाम कर चुके हसन अली ने कहा कि

“हमारे पास इंग्लैंड में खेलने का पर्याप्त अनुभव है और ये विश्व कप में फायदेमंद साबित होगा। हमारे पास मेगा इवेंट से पहले एक सीरीज है, इसलिए हम उम्मीद करेंगे कि मेगा इवेंट के लिए पर्याप्त रूप से तैयार होंग।”

पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में हसन अली की रही थी खास भूमिका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 2017 में इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने का कारनामा किया था। पाकिस्तान ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और फाइनल में भारत जैसी टीम को मात दी।

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज हसन अली नायक साबित हुए जिन्होंने 13 विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया। ऐसे में हसन अली का आत्मविश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post CWC 2019- पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को है पाकिस्तान के विश्व कप जीतने का भरोसा appeared first on Sportzwiki.