Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind Vs Aus:  ऑस्‍ट्रेलिया से सीरीज जीतने के लिए भारत को मिला 273 का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले भारत को गेंदबाजी करने के लिए बुलाया है। साथ ही भारतीय गेंदबाजी के सामने ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। भारतीय टीम को मैच को जीतने के लिए 273 रनों की आवश्यकता है।

आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए कप्तान फिंच और उस्मान ख्वाजा ने 76 रन बनाकर टीम को मजबूत शूरूआत दी। ख्वाजा ने एक बार फिर इस सीरीज और कॅरियर का दूसरा शतक लगाया। ख्वाजा ने 10 चौके और दो छक्के 102 गेंदों पर 100 रन बना लिए हैं। इस पारी में वह अभी तक10 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो उन्होंने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को 300 से कम स्कोर पर रोक लिया। आपको बता दे कि आज ऑस्ट्रेलिया टीम में शॉन मार्श की जगह मार्कस स्टॉयनिस और जैसन बेहरनडोर्फ की जगह नाथन लियोन को टीम में जगह दी गई।

साथ ही भारतीय टीम भी आज बदलाव के साथ मैदान में उतरी टीम में आज युजवेंद्र चहल के स्थान पर रवींद्र जडेजा और लोकेश राहुल की जगह मोहम्मद शमी को जगह दी गई। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार आज सफल गेंदबाज रहे उन्होंने ने अपने 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। भुवी के अलावा मोहम्मद शमी, रवीन्द्र जडेजा ने भी दो—दो विकेट लिए, वहीं कुलदीप के खाते में 1 विकेट गया। इसी के साथ आपको बता दें कि अंतिम वनडे मैच में टीम इंडिया ने टीम में दो परिवर्तन किए गए।

ये भी पढ़े

यह खिलाड़ी नारियल की शाखा से बने बल्ले से खेलकर बना था दुनिया का महान बल्लेबाज

वर्ल्ड कप 2019 में विराट कोहली की किस्मत बदल देगा ये भारतीय खिलाड़ी

IND vs AUS 5th ODI: ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीता, भारत को गेंदबाजी के लिए बुलाया



Herald