भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम का क्लीन स्वीप कर दिया. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 2 मार्च से होने वाली है. भारतीय टीम टी-20 सीरीज से काफी अलग होगी. टीम के साथ मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या की जगह रविन्द्र जडेजा टीम के साथ जुड़ जाएंगे.
पहले वनडे में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको विश्व कप को देखते हुए टीम में मौका मिलेगा. वहीं कई ऐसे खिलाड़ी भी है जिनको पहले मैच में मौका नहीं मिलेगा. कौन हैं वो खिलाड़ी जिनको विराट मौका नहीं दे सकते हैं, उनके बारे में हम आपको बताते हैं.
1.सिद्धार्थ कौल

भारतीय टीम के इस गेंदबाज को खलील अहमद की जगह टीम में मौका दिया गया है. कौल को आखिरी टी-20 में भी टीम में मौका दिया गया था. लेकिन इस खिलाड़ी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था.
वहीँ वनडे में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हो रही है. जिसको देखते हुए इस खिलाड़ी का का टीम में जगह बनते अभी नहीं दिख रहा.
2. रविन्द्र जडेजा

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर किया गया. उनकी जगह टीम के साथ रविन्द्र जडेजा जुड़े. पहले मैच में इस खिलाड़ी को मौका मिलते नहीं लग रहा.
टीम के साथ कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल होंगे और केदार जाधव के रूप में एक और खिलाड़ी जो स्पिन कर लेगा. इसको देखते हुए जडेजा को मौका मिलना मुश्किल लग रहा.
3. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम का ये पूर्व कप्तान लगातार सीमित ओवर की क्रिकेट खेल रहा है. वहीं टीम को एक और विकेटकीपर ऋषभ पंत को विश्व कप के लिए टीम में देखा जा रहा है.
भारतीय टीम इसलिए पहले मैच में धोनी को आराम दे सकती है. इस फैसले से पंत का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
4. शिखर धवन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आराम दिया जा सकता है. के एल राहुल जिस तरह ले फॉर्म में हैं. उनको विश्व कप से पहले ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जा सकते हैं. ताकि वो अपनी बेहतरीन फॉर्म में आ सके. विराट टीम में ये चार बदलाव कर सकते हैं.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IND vs AUS: विराट कोहली पहले वनडे में इन चार खिलाड़ियों को टीम से रख सकते हैं बाहर! appeared first on Sportzwiki.