भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच शनिवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. सीरीज के इस पहले वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है. दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को शनिवार को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआत से पहले नेट सत्र के दौरान चोट लग गई है. टीम के सहयोगी स्टाफ के सदस्य राघवेंद्र से थ्रोडाउन लेते हुए धोनी को उनके दाहिने हाथ पर चोट आई है.
चोट के चलते पहले वनडे से बाहर रह सकते हैं धोनी

अपनी चोट के चलते एमएस धोनी पहले वनडे मैच से बाहर रह सकते हैं. अगर पहले वनडे में एमएस धोनी नहीं खेलते है, तो यह टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा. भारतीय टीम पहले ही टी-20 सीरीज 2-0 से हार चुकी है. ऐसे में धोनी की वनडे सीरीज से पहले चोट एक चिंता का सबब है.
ऋषभ पंत ले सकते हैं धोनी की जगह

अगर पहले वनडे मैच में एमएस धोनी अपनी चोट के चलते नहीं खेलते है, तो प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह ऋषभ पंत ले सकते हैं.
बता दें, कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋषभ पंत नहीं थे, लेकिन इस घरेलू वनडे सीरीज में उन्हें मौका दिया गया है.
धोनी के टीम में होने के कारण ऋषभ का प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित नहीं था, लेकिन अब धोनी के चोटिल होने के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता है.
ऋषभ पंत भारत के लिए तीन वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 20.5 की औसत से 41 रन बनाये हुए है. यह तीनों वनडे मैच ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान खेले थे.
पहले वनडे में इस प्रकार हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अम्बाती रायडू, ऋषभ पंत, केदार जाधव, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IND vs AUS: चोट के चलते पहले वनडे से बाहर रह सकते हैं धोनी, यह खिलाड़ी लेगा टीम में उनकी जगह appeared first on Sportzwiki.