स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज तीसरा मैच कल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर रांची में खेला जाएगा। आपको बता दे कि पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने मेहमान टीम को छह विकेट से मात दी तो वहीं दूसरे मैच में आठ रनों से हराया। साथ ही अब सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा क्योंकि भारत को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से टी 20 सीरीज में मात दी थी लेकिन भारत ने वनडे में लगातार दो मैच जीतकर वनडे सीरीज में वापसी की है।
साथ ही माना जा रहा है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली तीसरे वनडे में बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरेगा शुरूआती दो मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। साथ ही विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज का यह मुकाबला एसएस धोनी के लिए काफी खास है क्योंकि धोनी के घरेलू मैदान जीतकर सीरीज जीतकर भारतीय टीम उनको तोहफा देना चाहेगी। साथ ही धोनी ने टीम के सभी साथियों को अपने फार्महाउस में डिनर पार्टी दी।
दोनों टीम इस प्रकार है-
भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी, विजय शंकर, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया टीम: आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी, नाथन कोल्टर नाइल, झाय रिचर्डसन, एंड्र्यू टाय, एडम जंपा, नाथन लियोन, जेसन बेहरनडॉर्फ, पैट कमिंस।
ये भी देखें
Video: जब डेविड मिलर की फुर्ती देख डु प्लेसिस ने कहा- “Come on MSD”
SA vs SL: दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 113 रनों से दी करारी शिकस्त
अब भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों मिली टी20 में करारी हार
Herald