Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDIA vs AUSTRALIA: महेंद्र सिंह धोनी को बाकी बचे 2 वनडे मैचों से मिला आराम, ये रही वजह

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर में खेला गया. जहां भारतीय टीम को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टॉस जीतकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 313 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर सकी और 32 रन पहले ही पूरी टीम पवेलियन लौट गयी.

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घर में खेल लिया अंतिम वनडे

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सम्भवत: अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंतिम वनडे मैच अपने घर रांची में खेल लिया. विश्वकप से पहले भारतीय टीम को सिर्फ 2 ही मैच खेलने है और उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी शायद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. हालाँकि महेंद्र सिंह धोनी की तरफ से इस तरह के खबर की कोई पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन शायद ही वह विश्वकप के बाद अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे.

महेंद्र सिंह धोनी को अंतिम 2 वनडे मैचों से आराम

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतिम 2 वनडे मैचों के लिए आराम दिया गया है. शायद यह इसी बात का संकेत है, कि वो अब अपना अंतिम मैच अपने शहर में खेलना चाहते थे और इसीलिए उन्हें इस सीरीज में मौका दिया गया था, जो उन्होंने आज खेल लिया लेकिन भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है. अब धोनी को उनके प्रशंसक विश्वकप से पहले सीधे आईपीएल में खेलते देख सकते हैं.

आपकों बता दें, कि महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा समय में आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान है., जहां उन्होंने पिछली बार 2 साल बाद आईपीएल में वापस आई अपनी टीम को विजेता बनाया था.

संजय बांगर ने की पुष्टि

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि

 ‘हम अंतिम दो मैचों के लिये कुछ बदलाव करेंगे. माही अंतिम दो मैचों में नहीं खेलेंगे. वह विश्राम करेंगे.’ 

मोहम्मद शमी के चोट पर भी होगी नजर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आज रांची में खेले गये तीसरे मैच में पैर में गेंद लगने की वजह से तकलीफ में देखा गया. विश्वकप से पहले भारतीय टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी, इसलिए मोहम्मद शमी को भी भारतीय टीम तीसरे वनडे से आराम दे सकती है.

विराट कोहली ने कहा इस हार से नहीं हैं चिंतित

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में मिली हार के बाद कहा, कि

“हम इस हार से बिल्कुल भी दुखी नहीं हैं, हमारा पूरा ध्यान विश्वकप पर है, इसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं और महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आराम दे रहे हैं.”

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

महेंद्र सिंह धोनी के आराम के बाद अब तक बेंच पर बैठे स्टैंड इन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बाकी के बचे 2 मैचों में विकेट कीपिंग करने का मौका मिल सकता है, तो वहीं मोहम्मद शमी के चोटिल होने की वजह से भुवनेश्वर कुमार बाकी के बचे 2 वनडे मैचों में जसप्रीत बुमराह के साथ भारत को सीरीज जीता सकते हैं. तो वहीं लगातार फ्लॉप हो रहे अंबाती रायडू की जगह केएल राहुल भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDIA vs AUSTRALIA: महेंद्र सिंह धोनी को बाकी बचे 2 वनडे मैचों से मिला आराम, ये रही वजह appeared first on Sportzwiki.