भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार तरीके से मैच जीत लिया. भारत के द्वारा दिए गए 358 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार तरीके से अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य दिया गया था.भारत के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 143 रन बनाए जबकि रोहित शर्मा ने 95 रनों की पारी खेली.
रोहित अपने शतक से चूक गए. वहीं ऋषभ पंत ने 36 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 5 विकेट और झाए रिचर्डसन ने 3 विकेट लिए. एडम जाम्पा को एक विकेट हासिल हुआ.
ऑस्ट्रेलिया टीम ने कर दिया कमाल
That's that from Mohali.
What a finish this by Australia. They win the 4th ODI by 4 wickets and level the 5 match series 2-2. Onto Delhi for the decider #INDvAUS pic.twitter.com/ODegTmcG1k
— BCCI (@BCCI) March 10, 2019
चौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 विकेट से मात दिया, पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. अब सीरीज का फैसला 13 मार्च को दिल्ली में होने वाले पांचवें वनडे मैच में होगा. कंगारू टीम 47.5 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 359 रन बना लिए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से टर्नर ने शानदार 86 रन बनाए.
जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कही ये बात
Innings Break
143 from @SDhawan25 and a gritty 95 from @ImRo45 guides #TeamIndia to a total of 358/9 in 50 overs #INDvAUS pic.twitter.com/n2VjIinjCv
— BCCI (@BCCI) March 10, 2019
ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान आरोन फिंच इस मैच में एक बार फिर फ्लॉप हुए. वो इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. पिछले मैच में हालांकि फिंच ने शानदार बल्लेबाजी की थी.
उन्होंने कहा,
“मैं सोच रहा था कि उस्मान और पीटर के बीच साझेदारी महत्वपूर्ण थी. विकेट अच्छा था, हम घबरा नहीं रहे थे.योजना यह थी कि हम इस खेल को जितना हो सके उतना अंत तक लें जाए. एश्टन ने अपना दूसरा गेम खेला और मैच विनिंग नॉक अद्भुत था.”
Ashton Turner has silenced the Mohali crowd with his maiden ODI fifty! Playing a superb knock here!
LIVE: https://t.co/iCK26mSpUz #INDvAUS pic.twitter.com/VAm8coy2U8
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 10, 2019
“हमने उन्हें बिग बैश में ऐसा करते देखा है और दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ डेथ गेंदबाजों को उनको आउट करना था, लेकिन इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया”
ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज के बाद पाकिस्तान के साथ सीरीज खेलेगा. वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते दिखेंगे.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDIA vs AUSTRALIA: बुमराह और भुवनेश्वर रहे एश्टन टर्नर को अंत में आउट करने में असफल, तो फिंच ने इस गेंदबाज को बताया विश्व का सर्वश्रेष्ठ डेथ ओवर गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.