Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- विजय शंकर ने खोला राज, इस खिलाड़ी की बदौलत अंतिम ओवर में जीता सके भारत को मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबलें में मेजबान भारतीय टीम ने रोमांचक जीत हासिल की। भारतीय टीम इस जीत के साथ ही इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है और सीरीज में जीत की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं, भारतीय टीम अब 2-0 से आगे है.

विजय शंकर ने नागपुर में की शानदार गेंदबाजी

नागपुर में खेले गए एक और लो स्कोरिंग मैच में भारतीय टीम 250 रन ही बना सकी थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी। और 2 विकेट शेष थे।

यहां पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने पहले ओवर में 13 रन दे चुके विजय शंकर को गेंद थमा दी। विजय शंकर पर इस ओवर में दबाव को साफ तौर पर समझा जा सकता है, लेकिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया के बचे दो विकेट निकाल कर भारत को जीत दिला दी।

विजय शंकर ने मैच के बाद अपने अंतिम ओवर से पहले की मानसिक स्थिति को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनकी स्थिति उस दौरान कैसी थी।

अंतिम ओवर में खुद को साबित करने का मिला था बड़ा मौका

अपने अंतिम ओवर में गेंदबाजी को लेकर विजय शंकर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि

“ये मेरे लिए महंगा ओवर होने के बाद खुद को भुनाने का मौका था। मैं सचमुच इस मौके का इंतजार कर रहा था, दबाव में गेंदबाजी करना चाहता था, क्योंकि अगर मैं पहुंचाउंगा तो वे मुझ पर भरोसा करेंगे।”

I was in search of this opportunity: Vijay Shankar

“मैं चुनौती को देख रहा था। 43वें ओवर के आसपास, मैं अपने आप से कह रहा था कि मैं अंतिम ओवर में गेंदबाजी कर रहा हूं और बस खुद को थोड़ा तैयार कर रहा हूं। ये मानसिक रूप से स्पष्ट होने के बारे में है।”

आपको इस तरह की चीजों के लिए हमेशा रहना होता है तैयार

विजय शंकर ने आगे कहा कि

“बस मूलभूत बातों पर ही टिकना था, स्टंप्स को एक कठीन लंबाई से हिट किया क्योंकि थोड़ा सा रिवर्स था। जब आप देश के लिए खेलते हैं तो आपको ये करने के लिए तैयार रहना होगा। जो टीम को चाहिए।”

“मैं हमेशा ही अपने आप को खेल के सभी पहलुओं पर काम करते रहने के लिए कहता हूं ताकि जब भी मौका मिले, मैं इसे हथियार बनाने के लिए तैयार हूं।”

अंतिम ओवर को लेकर विजय शंकर ने आगे कहा,

“48वें ओवर के बाद बुमराह मेरे पास आए और कहा, कि गेंद थोड़ा रिवर्स हो रही है. उन्होंने मुझसे कहा, कि मुझे इस विकेट पर सही लंबाई से गेंद करने की जरूरत है, जहां मेरे पास बल्लेबाज को बोल्ड करने का मौका होगा.”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- विजय शंकर ने खोला राज, इस खिलाड़ी की बदौलत अंतिम ओवर में जीता सके भारत को मैच appeared first on Sportzwiki.