भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कुछ दिनों पहले तक एक नायक की तरह याद किए जाते थे लेकिन अचानक से ही रविवार रातों-रात ऋषभ पंत को भारतीय क्रिकेट में एक खलनायक की तरह पेश किया जा रहा है।
मोहाली की एक हार ने ऋषभ पंत को नायक से बना दिया खलनायक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मुकाबला रविवार को मोहाली में खेला गया। उस मैच में भारतीय टीम को एक विशाल स्कोर के बाद भी शिकस्त खानी पड़ी।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 359 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत की खराब गेंदबाजी और खराब फील्डिंग के कारण इसे हासिल कर लिया।
चौथे वनडे में ऋषभ पंत की खराब कीपिंग को माना जा रहा है हार का कारण
भारतीय टीम की खराब फील्डिंग में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे बड़े विलेन के रूप में सामने आए। जिन्होंने एक कैच के अलावा दो स्टंप भी मिस किए। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ रन बाय के रूप में भी दे डाले।

21 साल के इस युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत की इस बहुत ही खराब विकेटकीपिंग को भारत के पूर्व क्रिकेटरों के साथ ही भारतीय क्रिकेट प्रशंसक हार के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
सुनील शेट्टी ने किया ऋषभ पंत का बचाव
भारतीय टीम ने चौथे वनडे में जीते-जीताए मैच को हार के रूप में बदलते देखा जिससे फैंस बहुत गुस्से में हैं। लेकिन वहीं ऋषभ पंत की खराब विकेटकीपिंग के बाद भी अभिनेता सुनील शेट्टी ने पंत का बचाव किया है।
He’s just 21 and represents India in all 3 formats. Let’s introspect and see what we were doing at that age. Give him a chance. @RishabPant777 u are pure talent keep the focus, you got this ! pic.twitter.com/GDySpRgiGU
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) March 11, 2019
सुनील शेट्टी ने ऋषभ पंत के लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि “वो सिर्फ 21 के हैं और सभी फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आइए आत्मनिरीक्षण करें और देखें कि हम उस उम्र में क्या कर रहे थे। उन्हें एक मौका दें। ऋषभ पंत तुम्हारे पास शुद्ध प्रतिभा है। ध्यान रखो तुम्हें ये मिलेगा।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- चौथे वनडे में भारत की हार की वजह से चौतरफा आलोचना में घिरे ऋषभ पंत का सुनील शेट्टी ने किया बचाव appeared first on Sportzwiki.