भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और निर्णायक वनडे मैच आज खेला जा रहा है। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जाने वाले इस मैच में सीरीज का फैसला होगा जिसमें दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर खड़ी हैं।
दिल्ली में आज खेला जाएगा निर्णायक वनडे मैच
फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जा रहे इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें जीत के इरादें से मैदान में उतरेंगी। और दोनों ही टीमें किसी तरह से सीरीज को जीतने की कोशिश करती नजर आएंगी।

पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने पहले दोनों ही मुकाबलों में बेहतरीन जीत दर्ज कर सीरीज जीतने की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जोरदार वापसी करते हुए अगले दोनों ही मैच जीतकर सीरीज को रोमांचक बना दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
देश की राजधानी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में होने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीता। और टॉस को अपने पाले में गिरने के साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

टॉस होने के साथ ही दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन का खुलासा हुआ। जिसमें भारत ने यहां केएल राहुल और युजवेन्द्र चहल को बाहर कर मोहम्मद शमी और रविन्द्र जडेजा को शामिल किया तो ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन और मार्कस स्टोइनिस को शामिल कर शॉन मार्श और जैसन बेहरनडॉर्फ को बाहर किया।
पिच दिखा सकती है एक बार फिर से अपना रंग

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच भी स्पिनरों की मददगार है। इस पिच पर एक बार फिर से बड़ा स्कोर दिख सकता है। जहां रन बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होने की पूरी उम्मीद है।
पिच तो स्पिनरों को कुछ मदद करेगी लेकिन एक बार फिर से यहां भी ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा। शाम को फ्लड लाइट्स के नीचे ड्यू के कारण गेंदबाजों को दिक्कत हो सकती है।

दिल्ली वनडे में दोनों टीमों की एकादश
भारत- विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया- एरोन फिंच(कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एश्टन टर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), पैट कमिंस, एडम जाम्पा, नाथन लियोन, जोएल रिचर्डसन
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने किया पहले बल्लेबाजी का गलत फैसला, टीम इंडिया में दिग्गज की हुई वापसी appeared first on Sportzwiki.