भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार से पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ जिसमें भारतीय टीम ने टी20 सीरीज हार के बाद बेहतरीन शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, भारत की जीत में गेंदबाजों के अलावा धोनी और केदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
हैदराबाद में भारतीय टीम ने हासिल की शानदार जीत
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस पहले मैच में रोमांचक जंग देखने को मिली जिसमें दोनों ही टीमों के बीच टक्कर का मैच देखने को मिला लेकिन आखिर में भारतीय टीम ने बाजी मारी।

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान ऑस्ट्रेलिया की टीम को 236 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया। जिसके बाद भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को धोनी-जाधव की बढ़िया पारी की बदौलत 49वें ओवर में हासिल कर लिया।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाला
ऑस्ट्रेलिया को 236 रनों पर रोकने के बाद भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। लेकिन भारत को दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर शिखर धवन के रूप में बड़ा झटका लगा।

शिखर धवन खाता भी नहीं खोल सके और 1 गेंद का ही सामना कर सके। 4 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का पहला विकेट गिरने के बाद विराट कोहली रोहित शर्मा का साथ देने पहुंचे। दोनों ने ही पारी को संभाला।
रोहित के इस शॉट पर विराट कोहली की छूटी हंसी, साथ ही हुई हैरानी
रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय पारी को आगे ले जा रहे थे तभी 9वें ओवर में रोहित शर्मा ने अपने एक शॉट से ना केवल दर्शकों को बल्कि उनके साथी विराट कोहली को भी हैरत में डाल दिया।

भारतीय पारी का 9वां ओवर जैसन बेहरनडॉर्फ डाल रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने पैडल स्कूप खेला। जो उनके बल्ले से हल्का सा किस करते हुए फाइन लेग बाउन्ड्री पर चौके के लिए जा पहुंची। रोहित के इस शॉट पर विराट कोहली को हैरानी के साथ ही हंसी भी छूट पड़ी।
देखिए वीडियो
This shot
![]()
@ImRo45 #INDvAUS pic.twitter.com/uMcUAq4SGb
— S A N D E E P
(@SandeepRo45) March 2, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- वीडियो: रोहित शर्मा ने खेला ये अनोखा शॉट, देखने लायक था सामने खड़े विराट कोहली का रिएक्शन appeared first on Sportzwiki.
(@SandeepRo45)