भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज रांची में खेला जाएगा। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में जहां भारतीय टीम अजेय बढ़त बनाने के इरादें से उतरेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में अपनी उम्मीदों को जीवित रखना चाहेगी।
रांची में भारतीय टीम करना चाहेगी सीरीज को सील
तीसरे वनडे मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और वनडे सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल कर सकती है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर चौथी बार सीरीज जीतने के कगार पर है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम साल 2010-11 के बाद से अब तक घरेलू जमीं पर कोई वनडे सीरीज नहीं हारा है और वो इस रिकॉर्ड को इसी मैच में आगे बढ़ाने के इरादें से मैदान में उतेरगी।
आकाश चोपड़ा ने रांची वनडे के लिए की भारतीय प्लेइंग इलेवन की भविष्यवाणी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा मशहूर क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने रांची वनडे मैच से पहले इस मैच को लेकर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की भविष्यवाणी की है।

आकाश चोपड़ा ने अपनी तरफ से भारतीय टीम में जिन 11 खिलाड़ियों को चुना है उसमें से उन्होंने ज्यादा बदलाव नहीं किया है। आकाश चोपड़ा ने पिछले वनडे की टीम से केवल मोहम्मद शमी की जगह पर भुवनेश्वर कुमार को अंदर किया है।
आकाश चोपड़ा के अनुसार
“ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में केवल तीन बल्लेबाजों को शामिल किया है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन का आंकड़ा पार किया है। एरोन फिंच, शॉन मार्श और ग्लेन मैक्सवेल। जबकि अगर आप भारतीय टीम पर नजर डालें तो आपको रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली पसंद आएंगे। अंबाती रायडू, केदार जाधव और यहां तक कि रविन्द्र जडेजा ने भी वनडे क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। टाई मेल नहीं खाता है यहां भारत मजबूत है।”

इस तरह से है आकाश चोपड़ा के द्वारा चुनी गई भारतीय प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायडू, विजय शंकर, केदार जाधव, एमएस धोनी, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- आकाश चोपड़ा ने रांची वनडे के लिए चुनी भारतीय टीम, दिग्गज को किया बाहर appeared first on Sportzwiki.