Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- दिल्ली में आज होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णायक जंग, लेकिन बारिश के पुरे आसार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे मैच आज दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों ही टीमें चार मैचों के बाद 2-2 की बराबरी से मैदान में उतरेंगी ऐसे में दोनों ही टीमों की नजरें सीरीज जीत पर है।

दिल्ली में आज खेली जाएगी वनडे सीरीज की निर्णायक जंग

बुधवार को होने वाले सीरीज का पांचवें वनडे मैच में निर्णायक जंग होने वाली है। इस मैच में जहां भारतीय टीम दो लगातार हार के बाद जीत के साथ सीरीज को जीतना चाहेगी।

तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम भी पहले दो वनडे में मिली हार के बाद आखिरी दो मैचों में शानदार जीत के साथ सीरीज को बराबर करने के बाद उत्साह से लबरेज है।

दिल्ली के मौसम पर रहेंगी हर किसी की नजरें

वैसे तो भारत में इन दिनों मौसम पूरी तरह से साफ नजर आ रहा है जिसके कारण इस वनडे सीरीज के शुरुआती चारों वनडे मैच बिना किसी मौसमी रूकाव के खेले गए हैं।

लेकिन दिल्ली के मौसम ने मंगलवार को शाम के बाद करवट ले ली है और बुधवार को आसमान बादलों से पूरी तरह से अटा पड़ा है। ऐसे में बुधवार को दिल्ली में बारिश के पूरे आसार हैं।

बुधवार को दिल्ली में है बारिश की पूरी उम्मीद

दिल्ली में बुधवार को मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्शियस रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्शियस रहेगा। तो साथ ही बादलों से आसमान अटा रहेगा ऐसे में बारिश होने का हल्की फुहारे होने की उम्मीद है।

तो वहीं जब हवा की बात करें तो आज दिल्ली में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। पिच पर एक बार फिर से ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- दिल्ली में आज होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णायक जंग, लेकिन बारिश के पुरे आसार appeared first on Sportzwiki.