भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की। नागपुर में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने टीम की जीत निश्चित की जिन्होंने 250 रनों के स्कोर का बचाव करते हुए 8 रन से जीत दिलायी।
जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को पहुंचायी चोट
नागपुर वनडे मैच में गेंदबाजों की बात करें, तो भारतीय टीम के सभी गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और एक अच्छी स्थिति में दिख रही कंगारू टीम को जीत से वंचित रखा।

भारतीय टीम के गेंदबाजों की बात करें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस लक्ष्य का पीछा करने में सबसे ज्यादा चोट पहुंचाने का काम किया और एक तरह से ऑस्ट्रेलिया को हार की तरफ धकेलने में बुमराह का योगदान रहा।
जसप्रीत बुमराह ने अपने आखिरी 2 ओवर में 2 रन खर्च कर हासिल की 2 सफलता
जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त गेंदबाजी कर अपने स्पेल के आखिरी दो ओवरों में केवल 2 रन खर्च कर 2 सफलता हासिल की। एक समय ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 5 ओवरों में 28 रनों की जरूरत थी और उनके 4 विकेट बचे थे।

लेकिन इसके बाद पारी के 46वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मैच को पूरी तरह से मोड़ दिया और इस ओवर में उन्होंने केवल 1 रन देकर 2 सफलता हासिल की और ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर डाल दिया।
माइकल वॉन ने की जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ
इसके बाद बुमराह यहीं नहीं रूके और ऑस्ट्रेलिया को 48वें ओवर में भी कसी हुई गेंदबाजी से केवल 1 रन दिया और ऑस्ट्रेलिया की हार का निश्चित किया।
Have to say @Jaspritbumrah93 is the best all round seam bowler across all formats & conditions right now ….. #INDvAUS
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 5, 2019
जसप्रीत बुमराह की इस जबरदस्त गेंदबाजी को देख हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है और उसी लिस्ट में अब पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन का नाम जुड़ गया।
माइकल वॉन ने ट्वीट कर बुमराह को लेकर कहा कि
“कहना पड़ेगा कि जसप्रीत बुमराह अभी सभी फॉर्मेट और किसी भी परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ सीम गेंदबाजी है…”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके
The post India vs Australia- जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को देश कायल हुआ ये अंग्रेज, माना विश्व का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.