भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया चौथा वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत लिया है. भारत ने 358 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट रहते 47.5 ओवर में हासिल कर लिया. भारतीय टीम की इस हार से कप्तान विराट कोहली काफी निराश नजर आये हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम की खराब फील्डिंग व मैदान पर आई ओस को हार का जिम्मेदार बताया है.
एस्टन ने बदला मैच

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने बयान में कहा, “विकेट पूरे खेल के दौरान अच्छा रहा, मुझे लगता है, कि हम ओस के गलत पक्ष पर रहे, अंत में गेंदबाजी करना गेंदबाजों के लिए बहुत मुश्किल था, हमारे गेंदबाजों ने पूरी कोशिश की, लेकिन एस्टन ने शानदार पारी खेली. हैंड्सकॉम्ब और ख्वाजा ने भी अच्छा खेला, लेकिन एश्टन की पारी ने मैच को बदल दिया. उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेली और वे जीत के हकदार थे.”
लगातार दो बार ओस के गलत पक्ष में रहे

विराट कोहली ने आगे कहा,
“रांची में हुए पिछले मैच में हमें बताया गया था, कि वहां ओस आएगी, लेकिन वहां बिल्कुल भी ओस नहीं पड़ी थी और आज मैदान पर बहुत ज्यादा ओस आ गई. हम दोनों मैच के दौरान ओस के गलत पक्ष में रहे है. ओस के कारण बॉल बहुत ज्यादा गीला हो गया था, इसलिए सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल था. गीली गेंद से शंकर और जाधव के लिए भी गेंद करना आसान काम नहीं था.”
खिलाड़ी मैदान में थोड़ा सुस्त थे

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आगे कहा, “आज हमारे खिलाड़ी मैदान पर थोड़ा सुस्त थे. स्टंपिंग भी छुटी और कई कैच भी छुटे, लेकिन डीआरएस कॉल हम सभी के लिए थोड़ा आश्चर्यचकित करने वाला था. यह गेम-चेंजिंग पल था.”
अंतिम मैच जोश व जूनून के साथ खेलना होगा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आगे कहा, “दिल्ली में होने वाला अगला मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है. हमें अगले मैच के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और जोश व जूनून के साथ खेलना होगा व सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करनी होगी.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDIA vs AUSTRALIA: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच हार कर भी जीता दिल, अपनी इस गलती को माना हार की वजह appeared first on Sportzwiki.