Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- भारत की बढ़ी मुश्किल, चौथे वनडे से पहले फिट हुए मार्कस स्टोइनिस ने प्रैक्टिस में लगाए लंबे शॉट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच बुधवार को दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों ही टीमें सीरीज की स्कोर लाइन 2-2 के साथ उतरेंगी ऐसे में मुकाबलें में रोमांच देखने को मिलेगा।

ऑस्ट्रेलिया की नजरें हैं दिल्ली में जीत के साथ सीरीज जीत पर

सीरीज का पांचवां वनडे मुकाबला डिसाइटर होने वाला है ऐसे में भारत और ऑस्ट्रलिया दोनों ही टीमें अपने पूरे दमखम के साथ उतरना चाहेगी। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पर नजरें लगी हुई हैं।

वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने आसानी से मात दी जिसके बाद कंगारू टीम ने जोरदार पटलवार करते हुए अगले दोनों ही मैचों में जीत हासिल कर सीरीज में जान फूंक दी हैं।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पूरी तरह से फिट

फिरोजशाह कोटला मैदान में अभ्यास के लिए उतरने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम बुलंद हौंसलों के साथ दिख रही है और वो किसी तरह से सीरीज को जीतकर भारत के इस दौरे पर दोनों ही सीरीज को अपने नाम करने को बेताब है।

शानदार लय में दिख रही  मेहमान ऑस्ट्रेलिया की टीम को मंगलवार को एक बड़ी राहत भरी खबर तब मिली जब उनके फॉर्म में चल रहे ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस मैदान में अभ्यास के लिए उतरे। स्टोइनिस ना सिर्फ मैदान में उतरे बल्कि उन्होंने अपना पूरा रंग दिखाया और बड़े स्ट्रोक खेलते नजर आए।

मोहाली में अंगूठे की चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे स्टोइनिस

मोहाली में खेले गए सीरीज के चौथे वनडे मैच में मार्कस स्टोइनिस अपने अंगूठे में लगी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। स्टोइनिस को ये चोट रांची वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान लगी थी।

स्टोइनिस के स्थान पर मोहाली वनडे में ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट ने युवा बल्लेबाज एश्टन टर्नर को शामिल किया था और एश्टन टर्नर ही ऑस्ट्रेलिया की जीत के नायक साबित हुए थे ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट स्टोइनिस के फिट होने के बाद दुविधा में फंस जाएगा कि आखिर उन्हें कैसे और किसके स्थान पर मौका दें।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- भारत की बढ़ी मुश्किल, चौथे वनडे से पहले फिट हुए मार्कस स्टोइनिस ने प्रैक्टिस में लगाए लंबे शॉट appeared first on Sportzwiki.