Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- विराट कोहली ने खेला टॉस के समय माइंड गेम, इस वजह से टॉस जीत पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, लेकिन नहीं दी इस खिलाड़ी को जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारत की मेजबानी में खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। रांची में खेले जाने वाले इस वनडे मुकाबलें में भारतीय टीम की नजरें सीरीज को सील करने पर हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में अपनी संभावना को जिंदा रखने उतरेगी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में तीसरा वनडे मैच आज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दौरे पर टी20 सीरीज में तो भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन वनडे सीरीज में विराट कोहली की सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया है।

भारतीय टीम ने वनडे सीरीज के अब तक खेले गए दोनों ही मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। इन जीत के साथ भारत सीरीज में 2-0 से आगे हो चुका है और वो किसी तरह से यहीं पर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगें।

भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

एमएस धोनी के गृहनगर में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता। टॉस जीतने के साथ ही विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस को अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम इसका पूरा फायदा उठाने के लिए मैदान में उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता देने के बाद भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी है और उनकी नजरें ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोेर पर रोकना चाहेगी।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, “हमने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. शाम के समय ओस ज्यादा होगी, तो गेंद को पकड़ने में दिक्कत आएगी और हमारा गेंदबाजी का फैसला इसीलिए है.”

पिच का फायदा उठाने पर रहेंगी दोनों टीमों की नजरें

भारत की पिचें आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को ही मदद करती हैं और जहां तक रांची के जेएससीए स्टेडियम के पिच की बात करें तो वहां भी हालात स्पिनरों और स्लोअर गेंदबाजों के अनुकुल होंगे। साथ ही बल्लेबाजों के लिए ये पिच हमेशा ही मददगार रही हैं।

इस मैदान पर खेले गए मैचों की बात करें तो यहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। इस मैदान पर भारत ने अच्छी सफलता हासिल की है। पिच और मैदान की एक और कंडिशन की बात करें तो यहां  शाम को फ्लड लाइट्स में कुछ ओस का असर दिख सकता है।

इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं दोनों टीमें

भारत- विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेन्द्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), अंबाती रायडू, केदार जाधव, विजय शंकर, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी.

ऑस्ट्रेलिया- एरोन फिंच(कप्तान), मर्कस स्टोइनिस, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), जोएल रिचर्डसन, पैट कमिंस, एडम जाम्पा, नाथन लियोन

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- विराट कोहली ने खेला टॉस के समय माइंड गेम, इस वजह से टॉस जीत पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, लेकिन नहीं दी इस खिलाड़ी को जगह appeared first on Sportzwiki.