इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में भारत को हराकर एक बार फिर सीरीज में वापसी कि है। इससे पहले खेले गए दो मैचों में लगातार भारत ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाली थी।
उस्मान ख्वाजा ने बनाया करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर, भारत को मिला 314 रन का लक्ष्य
आपकों बता दें की कल भारत ने टाॅस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो भारत के लिए घातक साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 50 में पांच विकेट पर 313 रन बना दिए।
अब सचिन के इस विश्व रिकॉर्ड पर है विराट कोहली की नजर
इसके बाद खेलने उतरी भारतीय टीम ने स्कोर का पीछा किया और 48.2 ओवर में 281 रन पर आलआउट हो गई। भारतीय टीम की और से कप्तान विराट कोहली ने 123 रन की शतकीय पारी खेली। इसके बावजूद तीसरे वनडे में भारत को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत से पांच मैचों की सीरीज में स्कोर 1-2 से कर दिया है।
खलील अहमद ने हासिल की ऐसी उपलब्धि, जिसे आज तक नहीं हासिल कर सका कोई भी राजस्थानी क्रिकेटर
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 104 रन की पारी खेली तो वहीं कप्तान आरोन फिंच 93 ने रन बनाकर बेहतरीन अर्धशत लगाया वो इस मैच में शतक बनाने से चूक गए।
धोनी के बाद अब इस भारतीय विकेटकीपर पर बनने जा रही है बायोपिक, ये सुपरस्टार नजर आएगा भूमिका में