Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS : विराट की इस छोटी सी गलती की वजह से भारत को तीसरे वनडे में मिली 32 रन से हार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच रांची के क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 32 रन के अंतर से जीत लिया और पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की है. हालाँकि, सीरीज में अब भी भारतीय टीम 2-1 के अंतर से आगे हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया था 313 रन का स्कोर 

इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 313 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया.

ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत इस मैच में शानदार रही और कप्तान आरोन फिंच व उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 193 रन की शानदार साझेदारी की थी.

एक समय लग रहा था, कि ऑस्ट्रेलिया 400 के आसपास भी पहुंच सकती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 263 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 5 विकेट गंवा बैठी थी.

हालाँकि, छठे विकेट के लिए मार्कस स्टोइनिस और एलेक्स कैरी ने 50 रन की नाबाद साझेदारी की और भारतीय टीम का स्कोर 313 रन तक पहुंचा दिया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने 113 गेंदों पर 104 रन का शानदार शतक लगाया. वहीं कप्तान आरोन फिंच ने 99 गेंदों पर 93 रन की शानदार पारी खेली. भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट हासिल किये. वहीं मोहम्मद शमी को 1 विकेट हासिल हुआ हैं.

भारत 281 रन ही बना पाई 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बहुत खराब रही, टीम के 3 मुख्य बल्लेबाज 27 रन के स्कोर तक आउट हो गए, लेकिन इसके बाद धोनी और कोहली ने टीम को संभाला और चौथे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की थी.

लेकिन धोनी के आउट होते ही भारतीय टीम नियमित अन्तराल में अपने विकेट गंवाती रही और भारत की पूरी टीम 48.4 ओवर में 281 रन बनाकर आउट हो गई और मैच ऑस्ट्रेलिया ने 32 रन के अंतर से जीत लिया. भारत के लिए सबसे ज्यादा 95 गेंदों पर 123 रन की पारी कप्तान विराट कोहली ने खेली.

विराट की इस गलती की वजह से हारा भारत 

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन के चयन में एक बड़ी गलती की है. दरअसल, धवन और रायडू पिछले दो मैचों से फ्लॉप हो रहे थे, लेकिन इसके बावजूद इन दोनों खिलाड़ियों को उन्होंने प्लेइंग इलेवन में बनाये रखा. वहीं प्रतिभाशाली खिलाड़ी केएल राहुल और ऋषभ पंत को मौका नहीं दिया.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsAUS : विराट की इस छोटी सी गलती की वजह से भारत को तीसरे वनडे में मिली 32 रन से हार appeared first on Sportzwiki.