भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज मंगलवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. सीरीज के इस दूसरे वनडे को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 रन के अंतर से जीत लिया है और साथ ही पांच मैचों की इस वनडे सीरीज के शुरूआती दो मैच के बाद 2-0 की बढ़त बना ली है.
भारत ने खड़ा किया था 250 का स्कोर

सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत रही और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर पहले ही ओवर में आउट हो गये.
इसके बाद दूसरे ओपनर शिखर धवन (21 रन) भी टीम के 38 रन के स्कोर पर आउट हो गये. इसके बाद अम्बाती रायडू (18 रन) टीम के 75 रन के स्कोर पर आउट हो गये.
हालाँकि, इसके बाद चौथे विकेट के लिए विजय शंकर और कप्तान विराट ने 81 रन की एक शानदार साझेदारी की, लेकिन दुर्भाग्यवश विजय शंकर रन आउट हो गये.
इसके बाद एक तरफ से भारतीय टीम के विकेट नियमित अंतराल में गिरते गये. वहीं कप्तान विराट ने दूसरी तरह अपना शतक पूरा किया. कप्तान विराट के शतक के दम पर भारतीय टीम 48.4 ओवर में 250 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर पाई.
भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 120 गेंदों पर 116 रन की पारी खेली. विजय शंकर ने भी टीम के लिए 41 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली.
ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंग्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 9 ओवर में मात्र 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किये. वहीं एडम जम्पा ने 2 विकेट हासिल किये.
ऑस्ट्रेलिया बना पाई मात्र 242 रन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत शानदार रही कप्तान आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा ने टीम के लिए 83 रन की साझेदारी की थी. हालाँकि, इसके बाद 171 रन तक पहुंचते-पहुंचते ऑस्ट्रेलिया टीम के 5 विकेट गिर गये थे.
छठे विकेट के लिए मार्कस स्टोइनिस और एलेक्स कैरी ने 47 रन की एक अच्छी साझेदारी की, लेकिन टीम के 218 रन के स्कोर पर एलेक्स कैरी भी आउट हो गये.
इसके बाद नियमित अंतराल में ऑस्ट्रेलिया की टीम विकेट गंवाती रही और पूरी टीम 242 रन ही बना पाई और मैच को भारत ने 8 रन के अंतर से जीत लिया.
ऑस्ट्रेलिया के लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 59 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली. वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 65 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली.
विराट कोहली ने दिखाई समझदारी

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज काफी समझदारी दिखाया. उन्होंने गेंदबाजी में सही तरह से बदलाव किया. शुरुआत में महंगा साबित हो रहे विजय शंकर को हटा केदार जाधव से विजय शंकर के 8 ओवर कराया, जाधव ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. तो वहीं जब जडेजा और कुलदीप की जरूरत थी, तो उन्हें गेंदबाजी पर लगाया. अंत में जब जसप्रीत बुमराह और शमी की जरूरत पड़ी तो उन्हें वापस अटैक पर लेकर आए. और अंत में विजय शंकर को गेंद थमा पूरा मैच ही पलट दिया.


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsAUS : विराट की इस समझदारी से भारत ने 8 रन से जीता दूसरे वनडे, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त appeared first on Sportzwiki.