भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत कल यानी 2 मार्च से हो रही है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयार है। भारत को इस सीरीज में जीत दर्ज करने के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन का रन बनाना महत्वपूर्ण है।
शानदार रहा है रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की सबसे बड़ी उम्मीद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन हैं। दोनों ने साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार रन बनाये हैं। अपने घर में दोनों कंगारू के खिलाफ और खतरनाक हो जाते हैं।
रोहित और धवन ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 बार साथ पारी की शुरुआत की है और दोनों ने इन मैचों में करीब 106 की औसत से 533 रन जोड़े हैं। इन दौरान दोनों ने तीन बार शतकीय साझेदारी बनाई है।
बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ने 16 मैचों में करीब 62 की औसत से 923 रन बनाये हैं। इसमें चार शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।
इन दोनों बल्लेबाजों के पास गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेंस का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। वेस्टइंडीज के इन सलामी बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 पारियों में 1152 रन जोड़े हैं।
रिकॉर्ड ज्यादा दूर नहीं

शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी को गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेंस को पीछे छोड़ने के लिए 229 रनों की जरूरत है। दोनों जिस लय में बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखते हुए यह मुश्किल नहीं लग रहा।
जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में हुई वनडे सीरीज में शिखर धवन का फॉर्म कुछ खास नहीं था और इसी वजह से टीमों मैच मिलाकर दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 63 रन जोड़े थे। विश्व कप से पहले यह भारत की आखिरी सीरीज है और दोनों खिलाड़ी लय में लौटना चाहेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsAUS: रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी के पास ग्रीनिज और हेंस के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका appeared first on Sportzwiki.