Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS, दिल्ली वनडे: हर्षा भोगले ने चुनी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन, दिग्गज को किया बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज 2-2 से बराबरी पर है। सीरीज के पहले दोनों मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया वहीं अगले दोनों मैचों में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज बराबर कर दिया है। अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबले दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर 13 मार्च को देखा जायेगा। यह विश्व कप से पहले भारतीय टीम का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच भी है।

हर्षा भोगले ने दिया सुझाव

क्रिकेट विशेषज्ञ और कॉमेंट्रेटर हर्षा भोगले ने इस मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने अपनी टीम में उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल को मौका दिया है।

विश्व कप टीम में रोहित की जगह पक्की है और इसी वजह से वह अंतिम बार केएल राहुल को आजमाना चाहते हैं। राहुल को मोहाली में करीब साढ़े पांच महीने बाद कोई वनडे मैच खेलने का मौका मिला था।

टीम में 5 प्रमुख गेंदबाज

Image result for rohit sharma mohali

हर्षा भोगले ने अपनी टीम में पांच प्रमुख गेंदबाजों को जगह दी है जबकि केदार जाधव को उन्होंने बाहर रखा है। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार तीनों को वह अंतिम वनडे में मौका देना चाहते हैं।

वहीं विजय शंकर को उन्होंने प्रमुख बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह दी है। वह कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के साथ इस मैच में उतरकर भारत की गेंदबाजी को आजमाना चाहते हैं। हालाँकि, इससे भारतीय बल्लेबाजी नंबर 6 तक ही सिमट कर रह जाएगी।

इस प्रकार है उनकी प्लेइंग इलेवन:

केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायुडू, विजय शंकर, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsAUS, दिल्ली वनडे: हर्षा भोगले ने चुनी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन, दिग्गज को किया बाहर appeared first on Sportzwiki.