Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12- मुंबई इंडियंस ने शेयर की युवराज सिंह की 12 नंबर की जर्सी, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे व्यक्त की प्रतिक्रिया

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन को लेकर काउंट डाउन शुरू हो चुका है। आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। अगर इन्हें गिनती के लिहाज से रखे तो आईपीएल 12 शुरू होने में अब बस 16 दिन रह गए हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम ने युवराज सिंह की जर्सी को किया जारी

देखते ही देखते आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज होने को है और ऐसे में सभी टीमें भी अपनी बची तैयारियों को पूरा करने में जुट गई हैं।

इन तैयारियों में अब सभी फ्रेंचाइजी की नजरें आईपीएल-12 के लिए अपनी जर्सी लॉन्चिंग पर है और इसी के तहत इस सीजन के लिए आईपीएल की सफलतम टीमों में से एक रही मुंबई इंडियंस ने अपनी जर्सी को जारी किया है।

युवराज सिंह के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी का किया अनावरण

मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह के साथ मिलकर अपनी नई जर्सी जो सीजन 2019 में पहनी जानी है उसका अनावरण किया। इसमें उन्होंने युवराज सिंह की जर्सी नंबर 12 को भी प्रदर्शित किया। मुंबई इंडियंस की जर्सी ब्लू रंग की है जिसमें सुनहरे कलर की चमकिली पट्टीयां मौजूद हैं जो वो पिछले कई सालों से पहन रहे हैं।

युवराज सिंह की जर्सी की लॉन्चिंग के बाद से ही ट्वीटर पर जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। युवराज सिंह के फैंस बड़े ही खुश हैं और उन्होंने युवी की जर्सी को ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की।

इसी साल मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को बनाया अपना हिस्सा

मुंबई इंडियंस ने इस बार भारत के सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह पर दांव खेला है और युवराज सिंह इससे पहले पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्होंने युवी को रिलीज किया तो मुंबई ने युवी को उनकी बेस प्राइज में ही खरीद लिया।

आपको बता दें कि युवराज सिंह पिछले लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिल पा रही हैं। और आईपीएल में किसी तरह से अच्छा प्रदर्शन कर वो मौका भुनाने की कोशिश करेंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 12- मुंबई इंडियंस ने शेयर की युवराज सिंह की 12 नंबर की जर्सी, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे व्यक्त की प्रतिक्रिया appeared first on Sportzwiki.