Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: रजवाड़ों को उनके घर में मात देकर पंजाब ने 12 साल बाद रचा ये इतिहास

इंटरनेट डेस्क। सोमवार को गुलाबी नगरी में मेजबान राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इंलेवन पंजाब की टीम के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस रोमांचक मुकाबलें में मेहमान टीम ने मेजबान टीम को 14 रनों से हरा कर इस सीजन का शानदार आगाज किया। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रनों का लक्ष्य खड़ा। जवाब में उतरी रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पाई।

IPL 12: आतिशी अर्धशतकीय पारी खेल युवी ने संन्यास को लेकर दे डाला ये चौंकाने वाला बयान

इसी के साथ अश्विन एंड कंपनी ने राजस्थान की धरती पर मेजबान टीम को 12 साल बाद उसी के मैदान में हराकर इतिहास रचने में कामयाब रही है। आपको बता दें कि आईपीएल के 12 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब किंग्स इंलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में हराया हो।

पंजाब और रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में आकर्षण का केन्द्र पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल रहे है। पंजाब के इस तूफानी बल्लेबाज ने 47 गेंदों में 79 रनों की आतिशी पारी खेली। गेल ने आतिशी पारी के दौरान 8 चौके 4 गगनचुम्बी छक्के जड़े। गेल के बाद सरफराज अहमद ने मात्र 29 गेंदों में नाबाद 44 रनों की आतिशी पारी खेली। गेल को उनकी तूफानी पारी के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। रॉयल्स की और से जोस बटलर ने 43 गेंदों में 69 रनों की आतिशी पारी खेली। लेकिन उनके विवादित रन आउट होने के बाद पूरे मैच का नक्शा ही बदल गया।



Herald