इंटरनेट डेस्क। चौके छक्को की छोटे फॉर्मेट की क्रिकेट प्रतियोगिता आईपीएल का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार है। आईपीएल के 12वें सीजन की शुरूआत 23 मार्च शनिवार से होने जा रही है। इस सीजन का पहला मैच में पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और विराट की कप्तानी वाली टीम रॉलय चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच खेला जाएगा।
ये है वो आक्रामक बल्लेबाज जो IPL 11 में रहा इमर्जिंग प्लेयर ऑफ ईयर, अब विश्वकप में खेलने को बना हुआ है संदेह
आईपीएल के 12वें संस्करण से पहले ही तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज लुंगी नगीदी आईपीएल के 12वें सत्र से बाहर हो गए हैं। लेकिन सीएसके ने अभी लुंगी की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी की अभी घोषणा नहीं की है।
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार साउथ अफ्रीका का ये तेज गेंदबाज मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल के 12वें सीजन से बाहर हो गया है। अफ्रीका टीम के मैनेजर ने बताया कि लुंगी श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में दर्द से परेशान नजर आए। ऐसे में लुंगी ने गेंदबाजी नहीं की। अब विश्वकप भी काफी नजदीक हैं ऐसे में अफ्रीका टीम किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं उठाना चाहती है। क्योंकि लुंगी नगिडी साउथ अफ्रीका के प्रमुख तेज गेंदबाज है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लुंगी को 4 सप्ताह तक आराम दिया गया है। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने लु्ंगी को पिछले साल 50 लाख रूपए में खरीदा था। 11वें सीजन में लुंगी ने 11 विकेट चटकाए थे।