Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: धोनी एंड कंपनी ने जीता इस सीजन का पहला मुकाबला, CSK के इस खिलाड़ी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का कल शनिवार को पहला मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच खेला गया है। इस सीजन का पहला मैच तीन बार की विजेता सीएसके टीम जीतने में सफल रही है। धोनी एंड कंपनी ने इस सीजन के पहले मुकाबले में आरसीबी को सात विकेट से हरा जीत का खाता खोला।

सीएसके के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। धोनी का ये फैसला सही साबित हुआ। सीएसके के गेंदबाज हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। भज्जी ने 20 रन पर तीन विकेट और इमरान ताहिर ने 9 रन पर तीन विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। आरसीबी की टीम पहले खेलते हुए 17.1 ओवर में केवल 70 रन पर ही ढेर हो गई। इसके जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 71 रन बना जीत हासिल की। भज्जी को इस सीजन का पहला मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

इसी के साथ कल खेले गए मुकाबले में सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। सुरेश रैना आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रैना ने आरसीबी के खिलाफ 15 रन बनाते ही यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा ली है। उनके आईपीएल में अब 173 पारियां में 34.27 की औसत से 5004 रन हो गए हैं। सुरेश रैना के बाद इस मामलें में अब आरसीबी के कप्तान विराट कोहली है। कोहली के 164 आईपीएल मैचों की 156 पारियों में 4954 रन बना चुके हैं।



Herald