Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: चहल ने हासिल की ये खास उपलब्धि, इस लिस्ट में बने तीसरे ​गेंदबाज

इंटरनेट डेस्क। मुंबई इंडियंस ने कल रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू को 6 रनों से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेजर्स बैंगुलरू के बीच ये मैच अंतिम बॉल तक चल। इस रोमांचक मुकाबलें में लेकिन जीत रोहित एंड कंपनी की हुई।

IPL 12: पांड्या ने तोड़ डाला गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड

बैंगलुरू के एम. चिन्नास्टेडियम में खेले गए मैदान में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। मुंबई के ओपनर बल्लेबाज डीकॉक और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरूआत दी। मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी आरसीबी 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना पाई और लगातार इस सीजन का दूसरा मुकाबला हार गई।

IPL 12 : नो बॉल पर हारने के बाद RCB के कप्तान विराट बोल गए ये बात...

आरसीबी की टीम भले ही ये मुकाबला हार गई हो। लेकिन टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। उनके नाम अब किसी एक मैदान पर 50 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। चहल ने एम. चिन्नास्टेडियम में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए है। चहल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने मुंबई के वानखेड़े मैदान में और अमित मिश्रा ने दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर 50 विकेट लेने का कारनामा किया था। चहल ने कल अपने चार ओवर के स्पेल में 38 रन खर्च करके चार विकेट लिए थे।



Herald