इंटरनेट डेस्क। राजस्थान रॉयल्स आज अपने घरेलू मैदान में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हल्ला बोलने उतेरगी। आईपीएल के 12वें सीजन पहला मैच राजस्थान रॉयल्स किंग्स इलेवन पंजाब के विरूद्ध खेलेगी। दोनों टीमों का इस सीजन का पहला मुकाबला है।
IPL 12: भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी में नहीं बल्कि इस मामलें में बनाया ये खास रिकॉर्ड
इस सीजन का पहला मुकाबला दोनों टीमों के लिए बहुत खास है। क्योंकि मेजबान टीम का लक्ष्य इस मुकाबले को जीत कर टूर्नामेंट में विजयी आगाज करने का होगा। वहीं मेहमान टीम पहली बार इस मैदान पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। आपको बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सवाई मानसिंह स्टेडियम पर पंजाब आज तक कोई भी मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में पंजाब के लिए ये मैच बहुत अहम है।
IPL 12: आतिशी अर्धशतकीय पारी खेल युवी ने संन्यास को लेकर दे डाला ये चौंकाने वाला बयान
आज होने वाले इस मुकाबले में रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। मेजबान टीम ने अपने घरेलू मैदान में पंजाब के खिलाफ 17 मैच खेले है। इनमें से रॉयल्स ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और क्रिस गेल आकर्षण का केन्द्र होंगे।
इन खिलाड़ियों में से चुनी जाएगी रॉयल्स की संभावित टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, मनन वोहरा, आर्यमन बिरला, राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, रियान पराग, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, शुभम रंजन, एश्टन टर्नर, महिपाल लोमरोर, जोफरा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कृष्ण गोपाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, प्रशांत चोपड़ा, ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, वरुण आरोन, ओशन थॉमस, सुदेशान मिधुन।
Herald