Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: पांड्या ने तोड़ डाला गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड 

इंटरनेट डेस्क। गुरूवार रात मुंबई इंडियंस की टीम ने आरसीबी को 6 रनों से हराकर एक रोमांचक जीत दर्ज कर इस सीजन में पहली जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाएं। जवाब में उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना पाई और 6 रनों से ये मैच हार गई।

मुंबई इंडियंस की और से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस एक बार ऐसी नजर आई कि ये टीम 150 से ज्यादा भी शायद ही स्कोर बना बनाया। लेकिन अंतिम ओवर में टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पांड्या ने मात्र 14 गेदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली। पांड्या ने इस दौरान 3 छक्के और 2 चौके जड़े। इसी के पास पांड्या ने इस सीजन में अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि पांड्या ने जो तीन छक्के जड़े थे। उनमे से एक छक्का अभी तक इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है। पांड्या के बल्ले से इस सीजन का 104 मीटर सबसे लंबा छक्का निकला। ये सीजन का सबसे लंबा छक्का था। हार्दिक पांड्या ने इसी के साथ किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। गेल ने इस सीजन में 98 मीटर लंबा छक्का मारा था। इसी के साथ आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब के विरूद्ध खेलेगी।



Herald