Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: इस 11 सदस्यीय टीम के साथ कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उतर सकती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, टीम में होंगे ये 2 बदलाव

आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच आईपीएल 2018 का 7वां मुकाबला 28 मार्च को बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में आरसीबी की टीम दो बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है. इस मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन के बारे में बताएंगे.

आइये डालते हैं एक नजर आरसीबी की संभावित एकादश पर :

पार्थिव पटेल 

पार्थिव पटेल ने आरसीबी के लिए पहले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी और सबसे ज्यादा 29 रन की पारी खेली थी. वह आरसीबी के 10वें विकेट के रूप में आउट हुए थे. पिछले मैच की तरह इस मैच में भी पार्थिव पटेल टीम के ओपनिंग क्रम को संभालेंगे और साथ ही टीम के विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी उन्ही के कंधो पर होगी.

विराट कोहली 

पिछले मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन इस मैच में वह अपनी टीम को शानदार प्रदर्शन करके जीत दिलाना चाहेंगे. बता दें, कि वह टीम के मुख्य बल्लेबाज है. उन्ही के इर्द-गिर्द टीम की बल्लेबाजी चलेगी.

एबी डीविलियर्स

एबी डीविलियर्स टीम के लिए नंबर-3 की पोजीशन पर खेल सकते हैं. वह पिछले मैच में नंबर-4 की पोजीशन पर उतरे थे, लेकिन इस मैच में आरसीबी उन्हें नंबर-3 की पोजीशन पर मौका दे सकती है. वह ऐसे बल्लेबाज है, जो अपनी टीम को अकेले दम पर मैच जीताने की काबिलियत रखते हैं.

हेनरिच क्लासेन 

पिछले मैच में शिमोन हेटमेयर को मौका दिया गया था, लेकिन वह कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे और मात्र शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. इस मैच में आरसीबी की टीम शिमोन हेटमेयर की जगह हेनरिच क्लासेन को मौका दे सकती है.

मोईन अली 

मोईन अली का भी इस मैच में खेलना लगभग तय है. उन्होंने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और वह टीम के लिए बल्लेबाजी से भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं. वह पिछले मैच में बल्लेबाजी में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे, लेकिन इस मैच में वह अपने बल्ले के साथ भी जौहर दिखाना चाहेंगे.

कॉलिन डी ग्रैंडहोम 

कॉलिन डी ग्रैंडहोम के लिए भी पिछला मैच अच्छा नहीं रहा था, लेकिन टीम उन पर भरोसा कर सकती हैं और उन्हें प्लेइंग इलेवन में बरक़रार रख सकती है. वह एक विस्फोटक ऑलराउंडर हैं और अपने बल्लेबाजी के दम पर मैच बदलने की काबिलियत रखते हैं.

वाशिंगटन सुंदर 

वाशिंगटन सुंदर को पिछले मैच में मौका नहीं दिया गया था, लेकिन इस मैच में उन्हें शिवम दुबे की जगह मौका दिया जा सकता है. पिछले मैच में शिवम दुबे का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था, इसलिए इस मैच में उनकी जगह ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर खेल सकते हैं.

युजवेंद्र चहल 

युजवेंद्र चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 6 रन दिए थे. आरसीबी की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उन्ही के कंधो पर टीम के स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी होगी.

उमेश यादव 

टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई उमेश यादव ही करेंगे. वह टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज है. पिछले मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी. नई गेंद के साथ टीम को विकेट दिलाने की जिम्मेदारी उमेश यादव के मजबूत कंधो पर होगी.

मोहम्मद सिराज 

मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में अच्छी रफ़्तार के साथ गेंदबाजी की थी और सभी को प्रभावित किया था. वह एक युवा तेज गेंदबाज है, जो तेजी से उभर रहे हैं. इस मैच में भी मोहम्मद सिराज शानदार गेंदबाजी करके आरसीबी की टीम को जीत दिलाना चाहेंगे.

नवदीप सैनी 

नवदीप सैनी ने पिछले मैच में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 24 रन खर्च किये थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post IPL 2019: इस 11 सदस्यीय टीम के साथ कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उतर सकती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, टीम में होंगे ये 2 बदलाव appeared first on Sportzwiki.