इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की शुरूआत को लेकर दिनों-दिन बेताबी साफ तौर पर दिख सकती है। हाई वॉल्टेज टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल शुरू होने में केवल एक सप्ताह का समय ही रह गया है। ऐसे में सभी टीमें मैदान में जुट गई हैं, सभी अपने टीम को अंतिम रूप देने में लगे हैं.
आरसीबी के ये पांच विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं की-प्लेयर
इनमें से एक टीम में स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी जो अपने पहले खिताब की तलाश में है। आरसीबी इस सीजन किसी तरह से खिताब को पहली बार जीतने की कोशिश करेगी।
आरसीबी को खिताब दिलाने के लिए विराट कोहली के तरकश में कई विदेशी तीर मौजूद हैं जिसमें से आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं वो 5 विदेशी खिलाड़ी जो हो सकते हैं की-प्लेयर
एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स पिछले कई सालों से आईपीएल में आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं। एबी डीविलियर्स ने इस दौरान अपनी अभूतपूर्व बल्लेबाजी का लोहा मनवाया।

भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से तो एबी डीविलियर्स ने रिटायरमेंट ले लिया हो लेकिन वो अब भी उसी लय में नजर आते हैं जैसा कि उन्हें जाना जाता है। एबी ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में शतक लगा चुके हैं ऐसे में एबी आरसीबी के लिए इस सीजन में प्रभावशाली हो सकते हैं।
नाथन कुल्टर नाइल
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल आईपीएल में काफी समय से खेल रहे हैं। इन्होंने आईपीएल में कुछ मैचों के अलावा ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ा है।

लेकिन नाथन कुल्टर नाइल मौजूदा समय में जिस फॉर्म में चल रहे हैं उससे तो लग रहा है कि वो आरसीबी के लिए इम्पेक्ट प्लेयर हो सकते हैं जो गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान देने का माद्दा रखते हैं।
शिमरोन हेटमायर
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के उभरते स्टार बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने बहुत ही कम समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में एक तूफानी बल्लेबाज की छवि बनायी है। शिमरोन हेटमायर एक खतरनाक खेल दिखाने की क्षमता रखते हैं।

ऐसे में उन्हें इस सीजन के लिए आरसीबी ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया। हेटमायर जैसे युवा बल्लेबाज से इस सीजन ये उम्मीद की जा सकती है कि वो अपनी बल्लेबाजी से खास छाप छोड़ सकते हैं।
मोइन अली
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली विश्व क्रिकेट में एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार हैं। मोइन अली बल्लेबाजी में तो काफी शानदार काम करते ही हैं साथ ही स्पिन गेंदबाजी में भी कमाल दिखा सकते हैं।

मोइन अली पिछले ही सीजन आरसीबी के साथ जुड़ा जहां उन्होंने कुछ मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया था। मोइन अली से इस सीजन भी आरसीबी की टीम को दोनों ही विभागों में उपयोगी योगदान दे सकते हैं।
मार्कस स्टोइनिस
ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलिया की टीम में खास जगह बना ली है। मार्कस स्टोइनिस आईपीएल में पिछले सीजन तक तो किंग्स इलेवन पंजाब के साथ थे लेकिन उन्हें आरसीबी ने इस सीजन के लिए अपने पाले में किया है।

हाल के समय में मार्कस स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी बल्लेबाजी में शानदार जिम्मेदारी को दिखाया है ऐसे में उनसे भी आरसीबी को इस सीजन में खास उम्मीदें हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- इन 5 खिलाड़ियों की मदद से विराट कोहली पहली बार जीत सकते हैं पहली आईपीएल ट्रॉफी appeared first on Sportzwiki.