इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आगाज आखिर लंबे इंतजार के बाद शनिवार को हो गया। चेन्नई के पी चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के बीच मैच में विराट कोहली की आरसीबी को एक करारी हार का सामना करना पड़ा।
एबी-कोहली भी नहीं कर सके अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों की मौजूदगी में आरसीबी से उम्मीदें तो काफी बड़ी थी लेकिन आपसीबी की पूरी टीम इस मैच में महज 70 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई।

इस टीम में विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने पिछले काफी सालों से ऐसी बाग़डोर संभाले रखी है जो एक बड़ा उदाहरण बनी है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने आरसीबी के लिए कई जीत की इबारत लिखी हैं।
सीएसके के खिलाफ कोहली-एबी नहीं लगा सके कोई बाउन्ड्री
लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को ना केवल अपनी टीम की हार से निराश होना पड़ा बल्कि साथ ही उन्होंने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाला जो पिछले पांच सालों में इन दोनों बल्लेबाजों ने नहीं किया है।

सीएसके के खिलाफ विराट कोहली और एबी डीविलियर्स दोनों ही अपनी पारी में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। कोहली 6 और एबी ने 12 रन का योगदान दिया। जिसमें सबसे खास बात ये रही कि ये दोनों ही बल्लेबाज कोई चौका तक नहीं लगा सके।
5 साल बाद दोनों ही दिग्गज एक साथ किसी मैच में नहीं लगा सके बाउन्ड्री
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स दोनों ही बल्लेबाज किसी मैच में साल 2013 के बाद कोई बाउन्ड्री नहीं लगा पाए। इससे पहले 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली और एबी डीविलियर्स दोनों ही बल्लेबाज कोई बाउन्ड्री नहीं लगा सके थे।

साल 2011 से ही आरसीबी की टीम के लिए खेल रहे एबी डीविलियर्स और विराट कोहली के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है जब दोनों ही किसी एक मैच में कोई भी बाउन्ड्री नहीं लगा सके।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने 5 साल बाद बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.